IPL 2022 शुरू होने से पहले MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने के बाद वायरल हो रही पिछले साल की वीडियो, देखें VIDEO

0
540

IPL 2022 के आगाज होने से कुछ ही दिन पहले ही MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह अब रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी के कार्यकाल का अंत हुआ। धोनी ने अबतक चेन्नई को 4 खिताब जीता चुके हैं। 2008 में इस टीम के साथ जुड़े धोनी अभी तक इस टीम के साथ बने हुए है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई दूसरी सबसे सफल टीम है।

IPL 2022 में धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद उनका 2021 फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केकेआर के खिलाफ फाइनल मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन का है। वीडियो में हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा कि आपने जो इतने सालों से टीम के लिए शानदार काम किया उसके लिए शुक्रिया। आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।

IPL 2022

इसपर धोनी ने हंसते हुए हर्षा भोगले को जवाब देते हुए कहा कि मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है। यह सीएसके के बतौर कप्तान धोनी के कुछ आखिरी शब्द थे। धोनी के इस बयान के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वह आईपीएल 2022 का सीजन खेलेंगे, मगर किसी को यह नहीं पता था कि वह बतौर कप्तान नहीं बतौर खिलाड़ी खेलेंगे।

धोनी जडेजा के रूप में सीएसके का फ्यूचर कैप्टन तैयार कर रहे हैं। यह उसी तरह है जैसे उन्होंने टीम इंडिया के लिए विराट कोहली को तैयार किया था। अब देखना होगा कि धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके टाइटल डिफेंड कर पाती है या नहीं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here