IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है।
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन अगले महीने
आईपीएल ने ट्विटर पर एक बयान में बताया कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में इस बार 1214 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। इनमें 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। इन 49 में 17 भारतीय और 32 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।
आईपीएल 2022 में जिन 318 खिलाड़ियों पर बोली लगने हैं, उनमें सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 59 खिलाड़ी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका से 48, वेस्टइंडीज से 41, अफगानिस्तान से 20, बांग्लादेश से 19, इंग्लैंड से 30, न्यूजीलैंड से 29, नेपाल से 15, अमेरिका से 14,नामीबिया से 5, आयरलैंड से 3, जिम्बाब्वे से 2 और भुटान, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई से एक-एक खिलाड़ी शामिल है।
नीलामी से पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई ने 4, कोलकाता ने 4, मुंबई ने 4, दिल्ली ने 4, पंजाब किंग्स ने 2, राजस्थान ने 3, हैदराबाद ने 3, बैंगलोर ने 3, और दो नई टीमें ने 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
भारतीयों में आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना हैं जबकि विदेशियों में पैट कमिंस, एडम जम्पा, स्टीवन स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कैगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो हैं। आईपीएल 2022 के लिए इस बार टीमों का पर्स 85 करोड़ से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
संबंधित खबरें:
ICC T20 World cup 2022 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, देखें पूरी लिस्ट