IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को दी करारी शिकस्त, विलियमसन-लैथम के आगे पस्त बॉलिंग अटैक

0
164
IND vs NZ 1st ODI
IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI: आज 25 नवंबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की है और 15 ओवर में 70 रन बनाए। शिखर धवन और शुभमन गिल मैदान में ओपनिंग जोड़ी रही। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन 80 बनाए। वहीं कप्तान शिखर धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से आज का मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड ने 309 रन बनाकर मैच पर कब्जा कर लिया। टॉम लैथम ने आज शानदार बैटिंग करते हुए अपना शतक जड़ा। टॉम लैथम ने 145 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 5 छक्के शामिल थे। केन विलियमसन ने 94 रन बनाए। विलियमसन ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया के 5 सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे मैच

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का ध्यान वनडे सीरीज पर है। सीरीज का पहला मैच आज शुक्रवार 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया। जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के लिए भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। शिखर धवन वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान संभाल रहे हैं। टी20 सीरीज की तरह वनडे में भी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

IND vs NZ 1st ODI
IND vs NZ 1st ODI

न्यूजीलैंड की टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं टीम इंडिया के 5 सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। कुछ खिलाड़ी आराम कर रहे हैं तो कुछ चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

सीरीज भारत के लिए क्यों अहम?

बता दें कि वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने साल 2020 में टीम इंडिया को 3-0 से हराया था। तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे। लेकिन इस बार इस सीरीज से काफी उम्मीदें लगाई जा रही है। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अब सिर्फ 11 महीने बचे हैं। इस लिहाज से न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज अहम है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here