ICC Under-19 World Cup 2022 का 14वां एडिशन वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच 15 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। भारतीय टीम ने अपना दूसरा प्रैक्टस मैच भी जीत लिया। प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस मैच के हीरो रहे हरनूर सिंह। हरनूर सिंह ने नाबाद 100 रन बनाए और उनकी पारी के बदौलत भारत ने 269 रनों का लक्ष्य 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ICC Under-19 World Cup 2022 के प्रैक्टिस मैच में भारत जीता

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 268 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कूपर कोनोली ने 117 रनों की पारी खेली। कोनोली ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं भारत के लिए हरनूर सिंह ने शतक लगाया। हरनूर ने 16 चौके की मदद से 100 रन बनाए। शेख राशिद का अच्छा सहयोग किया। उन्होंने 72 रन की पारी खेली। ये दोनों खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे और तब कप्तान यश धुल ने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
ICC Under-19 World Cup 2022 में कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मैच?
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसे अपना दूसरा मुकाबला त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मैच त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ खेलेगी।
संबंधित खबरें:
ICC Under-19 World Cup 2022: कब खेला जाएगा भारत का मुकाबला, कहां देख सकते हैं LIVE