ICC Men’s Test Cricketer of the Year का ऐलान हो गया है। England के Joe Root को साल 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना है। इस पुरस्कार के रेस में इंग्लैंड के जो रूट के अलावा, न्यूजीलैंड के काइल जेमिसम, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्नने और भारत के रविचंद्रन अश्विन शामिल थे। आईसीसी ने इन खिलाड़ियों में से जो रूट को बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के अवॉर्ड के लिए चुना है। रूट ने इस साल 2021 में 15 मैचों में 1708 रन बनाए। जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक भी निकले।
ICC Men’s Test Cricketer of the Year में जो रूट ने मारी बाजी

रूट पिछले साल किसी एक कलैंडर में टेस्ट में 1700 से ज्यादा रन बनाने वाले इतिहास में केवल तीसरे ही क्रिकेटर बने थे। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचर्ड्स ही हैं। आईसीसी ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में और भारत के खिलाफ चेन्नई तथा लॉर्ड्स में उनके प्रदर्शन को सबसे शानदार करार दिया। रूट ने चेन्नई में भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 218 रन बनाए थे।
अश्विन से आगे निकले जो रूट
भारत के ऑफ स्पिनर अश्विन ने 8 टेस्ट मैचों में 16.23 के औसत से 52 विकेट लिए और बल्ले से 337 रन भी बनाए है। इसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं जो रूट ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। जो रूट ने इस साल 15 मैचों में 1708 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 6 शतक भी जड़ा है। टेस्ट इतिहास में 1700 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
संबंधित खबरें: