Hockey World CUP 2023: क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को दिखाना होगा दम, New Zealand के साथ कड़ी टक्‍कर

Hockey World CUP 2023: बात अगर क्रॉसओवर मुकाबले की करें तो ये एक तरह से नॉकआउट की तरह ही माना जाता है।जिसमें विजयी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम के पास 9वें से 12वें स्थान के लिए भिड़ने का ही रास्‍ता बचेगा।

0
164
Hockey World Cup 2023 ki top news
Hockey World Cup 2023 ki top news

Hockey World CUP 2023: ओडिशा में आयोजित 15वें हॉकी वर्ल्ड कप में आज यानी रविवार को भारत के पास क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा।दरअसल अपने पूल में टॉप पॉजिशन नहीं पाने की वजह से भारतीय टीम को सीधे तौर पर क्वार्टरफाइनल में जगह नहीं मिल पाई थी।ऐसे में भारत के पास अब क्रॉसओवर मुकाबले के जरिए ही अंतिम 8 तक पहुंचने का विकल्प बाकि है। क्रॉसओवर मुकाबले में भारत का सामना सीधे न्यूजीलैंड के साथ होगा।

बात अगर क्रॉसओवर मुकाबले की करें तो ये एक तरह से नॉकआउट की तरह ही माना जाता है।जिसमें विजयी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम के पास 9वें से 12वें स्थान के लिए भिड़ने का ही रास्‍ता बचेगा।हॉकी के जानकारों के अनुसार इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी नजर आ रहा है।हॉकी वर्ल्‍ड रैंकिंग पर भारतीय टीम अभी छठे पायदान पर है।जबकि न्यूजीलैंड की रैंकिंग 12वीं है।

Hockey World CUP 2023 ki news today
Hockey World CUP 2023.

Hockey World CUP 2023: दोनों देशों के बीच दिलचस्‍प रहेगा मुकाबला

जानकारी के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 44 हॉकी मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से 15 मैच आए हैं। जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। बात अगर पिछले 4 मुकाबलों की करें तो भारतीय टीम को ही विजयी हासिल हुई है।

जबकि दोनों के बीच अंतिम बार मुकाबला एफआईएच प्रो लीग के दौरान हुआ था।अक्टूबर 2022 को हुए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से करारी शिकस्त दी थी। नवंबर 2022 में हुए मुकाबले में भारतीय टीम 7-4 से एकतरफा विजय हासिल की थी।

Hockey World CUP 2023: जानिए मैच प्रसारण की पूरी जानकारी

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज यानी 22 जनवरी 23 की सायं 7 बजे खेला जाएगा।मैच का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा।मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा।लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here