FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप में जीत के बाद अर्जेंटीना में जश्न, तो फ्रांस में भड़के दंगे; पुलिस से झड़प, वाहनों में लगाई आग

0
115
FIFA World Cup 2022
FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी पर लियोनेल मेसी की जीत के बाद जहां एक तरफ अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ फ्रांस में दंगे भड़क गए है। फ्रांस की हार से प्रशंसक बौखला गए और सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की है साथ ही आग लगाने की भी घटना सामने आई है। हिंसा फांस- पैरिस के अलावा लियोन और नीस तक पहुंच गई है। हिंसा को रोकने और नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। बता दें कि पेरिस में हजरों की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पेरिस पुलिस के मुताबिक नीस के ल्योन में भी हिंसक घटनाएं अधिक हुई हैं। पेरिस के मशहूर चैंप्स एलिसीज में फैंस आपस में भिड़ गए।

FIFA World Cup 2022:  वाटर कैनन, आंसूगैस का इस्तेमाल, 14 हजार पुलिसकर्मी तैनात

जानकारी अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14 हजार पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। दंगो को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। एक अधिकारी ने बताया कि फ्रांस की जीत देखने के लिए लाखों फैंस फ्रांसीसी शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर जमा हुए थे। लेकिन फ्रांस की हार के बार प्रशंसकों ने विरोध शुरू कर दिया। अर्जेंटीना से 4-2 की हार फैंस के लिए असहनीय थी, गुस्साए प्रशंसकों की पुलिस से भी झड़प हुई। बताया गया है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें विरोध प्रदर्शन देखा जा सकता है। भारी भीड़ सड़कों पर हंगामा करती हुई नजर आ रही है। जबकि पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया है। साथ ही जीत की जश्न के लिए लाए गए पटाखों को फैंस ने पुलिस पर भी हमला किया है। दंगों के वीडियो पेरिस और ल्योन की सड़कों के सामने आए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पुलिस के आंसू गैस के गोलों से भागते हुए नजर आ रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) ने खिलाड़ियों को दी सांत्वना

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस टीम द्वारा फाइनल में हार मिलने के बाद निराश खिलाड़ियों को सांत्वना दी। दरअसल हार के बाद फ्रांस के खिलाड़ी भावुक हो गए थे। जिसके बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मैदान पहुंचे मैक्रोन ने फ़्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को गले भी लगाया।

बता दें कि एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए फाइनल में हैट्रिक बनाई, लेकिन इसके बावजूद टीम मैच में हार गई। फ्रांस की हार के बाद मैक्रों ने ट्वीट भी किया और कहा फ्रांसीसी खिलाड़ियों के देश और दुनिया भर में लाखों समर्थक हैं। उनके करियर और जुझारू जज्बे के लिए बधाई। साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना को जीत की बधाई भी दी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here