Cricket News Updates: IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू करने का योजना बनाई जा रही है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, “कुछ टीम मालिक इसे 27 मार्च को शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय (टी20) मैच 18 मार्च को लखनऊ में खेलना है और फिर आपको लोढ़ा नियम के अनुसार 14 दिनों के अंतराल की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लीग की शुरुआत दो अप्रैल से हो सकती है।”
IND vs SA: South Africa की टीम पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
IND vs SA: India और South Africa के बीच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को हराकर मुकाबले के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम कर लिया। इस मैच में मेजबान टीम को आईसीसी ने बड़ा झटका दे दिया। आईसीसी ने साउथ अफ्रीका पर जुर्माना ठोक दिया है। स्लो ओवर रेट के कारण साउथ अफ्रीका की टीम पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। तय समय के अंदर टीम के गेंदबाज निर्धारित 50 ओवर नहीं फेंक पाए थे। ऐसे में खिलाड़ियों पर 20-20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। पढें विस्तार से…..
IPL 2022 का आयोजन 27 मार्च से भारत में
IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू करने का योजना बनाई जा रही है। इस बार आईपीएल एक सप्ताह पहले शुरू होने की संभावना है। आज हुए बैठक में इस बारे में चर्चा की गई। क्रिकबज के रिपोर्ट में कहा गया कि आईपीएल को एक सप्ताह पहले करने की योजना बना रहे है। आईपीएल टीमों के मालिकों के साथ बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुए थी। पढ़ें विस्तार से…..
IPL 2022 में इन 17 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड रखा
IPL 2022 का 15वां सीजन के मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई बड़े नाम देखने को मिलेंगे। 10 टीमों ने सिर्फ 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस मेगा ऑक्शन में भारत के कौन खिलाड़ी हैं, जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई है। भारत के 17 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है। पढ़ें विस्तार से…..
ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत का तीसरा मैच युगांडा से
ICC Under-19 World Cup 2022 में आज 22 जनवरी को भारत अपना लीग स्टेज का तीसरा मैच युगांडा के खिलाफ खेलेगी। यह मैच त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों की मौजूदगी पर होगी। इस मैच को भारत को अपना प्लेइंग इलेवन पूरा कर भी पाएंगी या नहीं। भारत के कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद टीम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। भारत ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। पढ़ें विस्तार से…..
IPL 2022 के लिए अहमदाबाद ने Hardik Pandya को और लखनऊ ने KL Rahul को बनाया कप्तान
IPL 2022 के दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने-अपने तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। लखनऊ और अहमदाबाद ने इस बात का भा ऐलान किया है कि कौन सा खिलाड़ी को कितने रुपये मिलेंगे और कौन टीम की कप्तानी करेंगे। शुक्रवार को रात भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे के बाद दोनों टीमों ने अपने तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया। पढ़ें विस्तार से…..
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के नीलामी लिस्ट से बाहर हुए Chris Gayle
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी से पहले आईपीएल की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं, जिन्हें आप इस बार खेलते नहीं देखेंगे। पढ़ें विस्तार से…..
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में लगेगी 1214 खिलाड़ियों की बोली
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है। पढ़ें विस्तार से…..