इस बार का T20 World Cup यूएई (UAE) और ओमान (Oman) में आयोजन किया जा रहा है। इस विश्व कप की मेजबानी BCCI कर रही है। विश्व कप खत्म होने के बाद भारत के हेड कोच Ravi Shastri का भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है। BCCI अब नए कोच की तलाश कर रही है। मगर बताया जा रहा है कि भारत के अगले कोच के रूप में एक बार फिर Anil Kumble आ सकते है। वहीं कुंबले ने कोच के पद के लिए हाँ कर दिया है।
2017 में कोच पद से दिया था इस्तीफा
Anil Kumble एक शानदार खिलाड़ी भी रहे हैं और साथ ही पहले भी उन्होंने भारत के कोच के रूप में काम किया है। यह तो अब कुंबले को देखना होगा कि दूसरी बार भारत के कोच बनेंगे या नहीं। हम आपको बता दें कि Anil Kumble ने साल 2017 में कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय यही कहा जा रहा था कि भारत के मौजूदा कप्तान Virat Kohli और उनके बीच कुछ तालमेल गड़बड़ चल रहा था। जिसके कारण कुंबले ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद BCCI ने भारत के नए कोच के रूप में रवि शास्त्री को नियुक्त किया था। वहीं अब रवि शास्त्री का कार्यकाल T20 World Cup के बाद समाप्त हो जाएगा।
कुंबले की कप्तानी में भारत ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला था।
Anil Kumble को BCCI ने साल 2016 में कोच के पद पर नियुक्त किया था। वहीं कुंबले की कप्तानी में भारत ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला था। मगर भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी। कुंबले इस समय IPL की टीम पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं। खबरों के अनुसार यह भी पता चला है कि BCCI ने कुंबले से पहले Sri Lanka के महेला जयवर्धने से हेड कोच के लिए बातचीत किया था। मगर इस बात की अभी कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें :
Pakistan से बिना मैच खेले वापस लौटेगी New Zealand टीम, सुरक्षा कारणों से रद्द किया सीरीज
ICC Cricket World Cup : Oman ने रोमांचक मुकाबले में America को 4 विकेटों से हराया
Virat Kohli ने छोड़ी T-20 की कप्तानी, Twitter पर पोस्ट लिखकर दी जानकारी