India Covid-19 Update : Corona के मामलों में 24 घंटे में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, इन States में आए ज्यादा केस

0
215
Corona Update
Corona Update

India Covid-19 Update : कोरोना के मामलों में 24 घंटे में तीन प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, देश में एक दिन में 2.5 करोड़ टीकाकरण (Vaccination) के एक दिन बाद शनिवार को 35,662 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 281 कोविड से संबंधित मौतें हुईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़ों से पता चलता है कि केरल (Kerala) में पिछले 24 घंटों में 23,260 ताजा मामले आए और 131 मौतें हुईं। राज्य में 5,37,823 व्यक्ति निगरानी में हैं, जिनमें से 26,363 विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 3,586 नए मामले आएं और 67 मौतें हुईं, महाराष्ट्र की COVID-19 रिकवरी दर (Recovery Rate) 97.08 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

वहीं पीएम मोदी ( PM Modi) का जन्मदिन पर शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 2.5 करोड़ टीकाकरण का नया विश्व रिकॉर्ड बना। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि 17 सितंबर को लगाए गए टीकाकरण की संख्या “ऑस्ट्रेलिया की आबादी” के बराबर है। इससे पहले चीन ने एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को 2.47 करोड़ जून में टीका लगाया था।

कर्नाटक ने रात 9 बजे तक 26.92 लाख खुराक देकर देश में कोविड टीकाकरण अभियान में शीर्ष स्थान हासिल किया। कर्नाटक सरकार ने विज्ञप्ति में कहा कि राज्य देश में पहले स्थान पर रहा। पीएम मोदी ने टीकाकरण अभियान की सफलता को देश के डॉक्टरों, प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और सभी फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा, “हर भारतीय को आज की रिकॉर्ड टीकाकरण संख्या पर गर्व होगा। मैं अपने डॉक्टरों, प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और सभी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए हम COVID को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें। Co-WIN पोर्टल के मुताबिक 31 दिसंबर तक 38 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाएगा।

वहीं शुक्रवार को जारी नागरिक निकाय सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई में लगभग 90% लोगों में COVID-19 एंटीबॉडी होने का अनुमान है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन Covaxin के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) की मंजूरी में 5 अक्टूबर तक देरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Healthy Lifestyle: हेल्दी खाना खाकर भी आप हो सकते हैं बीमार, जानिए क्यों

Monsoon में होने वाली बीमारियों से बचाएंगे और Immunity Boost करेंगे, ये Essential Foods

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here