कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें बागेश्वर धाम सरकार को लेकर क्या है विवाद?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के 26 वर्षीय स्वयंभू संत हैं। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम मंदिर से जुड़े हुए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बहुत से अनुयायी हैं जो उनकी चमत्कारी शक्ति में विश्वास करते हैं।

0
89
Bageshwar Dham Sarkar
Bageshwar Dham Sarkar

Bageshwar Dham Sarkar: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में अपनी ‘चमत्कारी’ शक्ति दिखाने के लिए बुलाया गया था। वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अब मध्य प्रदेश के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी ‘चमत्कारी’ शक्तियों को लेकर विवाद का सामना कर रहे हैं। बता दें कि स्वयंभू धर्मगुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंधविश्वास से लड़ने वाले महाराष्ट्र के एक संगठन ने चमत्कारी शक्ति दिखाने की चुनौती दी, जिसके बाद से वो चर्चा में हैं। लेकिन शास्त्री ने कथित तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो वायरल हो रहे हैं जबकि ट्विटर पर बागेश्वर धाम ट्रेंड कर रहा है।

Bageshwar Dham Sarkar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन हैं?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के 26 वर्षीय स्वयंभू संत हैं। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम मंदिर से जुड़े हुए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बहुत से अनुयायी हैं जो उनकी चमत्कारी शक्ति में विश्वास करते हैं। साल 1996 में जन्मे, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इसलिए भी प्रसिद्ध हो गए क्योंकि उनके अनुयायियों ने दावा किया कि वह दिमाग पढ़ सकते हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र स्थित संगठन ने दावा किया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक धोखेबाज हैं और उन्हें अपने सत्संग में आमंत्रित किया। गुरुवार को बागेश्वर धाम सरकार का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि वे नागपुर से नहीं भागे हैं। जो भी उनका चमत्कार देखना चाहे रायपुर आ सकता है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक अन्य वीडियो में कहा कि उनके पास कोई चमत्कारी शक्ति नहीं है और उनके पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैं बागेश्वर बालाजी के चरणों में बस एक सेवक हूं। वह मुझे जो प्रेरित करते हैं, मैं करता हूं।”

b2
Bageshwar Dham Sarkar

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आए भाजपा के कपिल मिश्रा

भाजपा के कपिल मिश्रा बागेश्वर धाम के प्रमुख के समर्थन में आए और कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए उन पर हमला किया जा रहा है। मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘देशद्रोही और हिंदू विरोधी गैंग के पेट में दर्द होना लाजिमी है।’ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक विवाद के केंद्र में हैं, सोशल मीडिया पर भगवान की कई राजनेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here