Surya Grahan 2022: कल है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण का क्या होगा समय?

0
169
Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 30 अप्रैल को लगने वाला है। बताया जा रहा है कि यह मध्यरात्रि से शुरू होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ये ग्रहण वैशाख मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कल और दूसरा सूर्य ग्रहण 22 अक्टूबर को लगने वाला है।

Surya Grahan 2022: भारत में इस समय लगेगा ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 1 मई की सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण पूरे 4 घंटे तक रहेगा। यह एक आंशिक ग्रहण होगा।

Surya Grahan 2022: इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के साथ अटलांटिका क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भागों में दिखेगा।

Surya Grahan 2022: भारत में नहीं होगा सूतक काल

आपको बता दें कि सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इन 12 घंटों के भीतर कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार यह काल अशुभ होता है। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण न दिखने के कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

FRBMKLMaQAAWWkL?format=jpg&name=small

Surya Grahan 2022: क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस अवस्था में वो सूर्य का प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक देता है। आंशिक ग्रहण के दौरान, चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है, बल्कि सूर्य अर्धचंद्राकार आकार में नजर आता है। आंशिक ग्रहण होने की वजह से चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं होंगे।

संबंधित खबरें:

Varuthini Ekadashi Vrat: आज है वरुथिनी एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here