साकेत महायज्ञ 2023: पूर्णाहुति में लगा भक्तों का तांता , विदेशों से पधारे भक्त; सांस्कृतिक संध्या में बही भक्ति रस की धारा

0
212

साकेत महायज्ञ 2023: सद्गुरु श्री दयाल और उनके अनुयायियों ने हाल ही में नवी मुंबई के गामी इंडस्ट्रियल पार्क में “सर्वाभिष्ट सिद्धि सतयुग स्वागत साकेत महायज्ञ” का आयोजन किया, जो कि 19 नवंबर से 27 नवंबर, 2023 तक चला। महायज्ञ की ‘पूर्णाहुति’ कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली तथा गुरु पर्व) के शुभ मुहूर्त पर हुई।

image 21

एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, गुरु एवं वैदिक विद्वान, सद्गुरु श्री दयाल ने कलयुग में सतयुग जैसा साकारात्मक समय लाने के लिए, सभी जीवों के कल्याण, विश्व शांति तथा मनुष्यों के आत्म कल्याणकारी “शब्द योग” के अद्वितीय मार्ग से जोड़ने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया। गत कई वर्षों से, गुरुजी ने अपने उपदेश और मार्गदर्शन के माध्यम से अनेक मनुष्यों के जीवन को सकारात्मक दिशा देकर परिवर्तित किया है।

image 19

आयोजित यज्ञ में सभी प्रेमियों एवं गामी परिवार को आशीर्वाद देते हुए गुरु जी ने सर्व धर्म संभाव, समाज सेवा, उत्कृष्ट आचरण के लिए प्रेरित किया और आगे विश्व में आने वाली भारी मंदी तथा भीषण महामारियों की भविष्यवाणी भी की।

image 20

महायज्ञ में आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश-विदेश से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिनमें कई गणमान्य विभूतियां – विधायक गणेश नायक, दीपक पराशर, जैन गुरु आचार्य लोकेश मुनि, सांसद कृपाल तुमाने उपस्थित रहे। वहीं अपने सुरों से आहुति देने के लिए गायक डॉ. सुरुचि मोहता, पद्म श्री और भजन सम्राट अनूप जलोटा, पद्म श्री डॉ सोमा घोष, विवेक प्रकाश और उनकी पत्नी रोली के साथ साथ विभिन्न राजनैतिक एवं प्रशासनिक तथा अमेरिका, यूरोप से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here