Ram Navami 2023: राज तिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी… जानिए रामनवमी पर्व का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

0
214
Ram Navami 2023
Ram Navami 2023

Ram Navami 2023: रामनवमी हिंदुओं का पावन पर्व है। इस दिन देशभर में भगवान श्री राम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार रामनवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करते हैं, साथ ही कई जगहों पर भव्य रैली भी निकाली जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था। रामनवमी के दिन घर में भगवान राम और माता सीता की पूजा- अर्चना की जाती है। माना जाता है कि भगवान राम का जन्म नवमी की मध्यरात्रि को हुआ था।

Ram Navami 2023: रामनवमी शुभ मुहूर्त

रामनवमी तिथि 29 मार्च को रात 09 बजकर 07 बजे से शुरू होगी और 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। रामनवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।

Ram Navami 2023
Ram Navami 2023

रामनवमी पूजा विधि

सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को रोली और तिलक लगाएं। अब धूप, दीप और अगरबत्ती जलाएं। इसके बाद भगवान राम को चावल, फूल और प्रसाद चढ़ाएं। अब भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। भगवान राम के मंत्रों का जाप के साथ रामचरितमानस का भी पाठ करें। अब सबसे आखिर में आरती कर के भगवान राम को झूला भी झुलाएं।

download 72
Ram Navami 2023

राम जी की आरती

राम जी की तीसरी आरती
आरती कीजै रामचन्द्र जी की।
हरि-हरि दुष्टदलन सीतापति जी की॥
पहली आरती पुष्पन की माला।
काली नाग नाथ लाये गोपाला॥
दूसरी आरती देवकी नन्दन।
भक्त उबारन कंस निकन्दन॥
तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे।
रत्‍‌न सिंहासन सीता रामजी सोहे॥
चौथी आरती चहुं युग पूजा।
देव निरंजन स्वामी और न दूजा॥
पांचवीं आरती राम को भावे।
रामजी का यश नामदेव जी गावें॥

यह भी पढ़ें:

Ramnavami 2023: मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीरामचंद्र जी के जन्‍मदिवस पर बन रहा बेहद खास योग, नोट करें शुभ मुहूर्त

Ramadaan 2023: आ गया है रमजान का पाक महीना, यहां पढ़ें किस वक्त कर सकेंगे इफ्तार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here