Ramadaan 2023: आ गया है रमजान का पाक महीना, यहां पढ़ें किस वक्त कर सकेंगे इफ्तार…

Ramadaan 2023: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है जो बेहद पाक होता है।

0
143
Ramadaan 2023 : file photo
Ramadaan 2023 : file photo

Ramadaan 2023: इस्लाम में रमजान के महीने की खासी अहमियत मानी जाती है। रमजान को रमादान कुरान और रोजे का महीना भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी अल्लाह की इबादत पूरी शिद्दत के साथ करता है, उसकी दिली ख्वाहिश पूरी होती है। इस्लामिक कैलेंडर के चांद को बेहद खास माना जाता है और रमजान के महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद ही होती है।

Ramadaan 2023: क्या है सहरी और इफ्तार का वक्त ?

Ramadaan 2023: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है जो बेहद पाक होता है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद साहब पर कुरान की आयतें नाजिल हुई थीं। इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने में रोजा रखने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। इसलिए रमजान में रोजा रख कर लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और उनकी इबादत करते हैं। मुसलमानों को इस खास महीने का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

तारीखदिन सहरी का समय
इफ्तार का समय
24 मार्च 2023शुक्रवारसुबह 5:01शाम 6:37
25 मार्च 2023शनिवारसुबह 5:00शाम 6:38
26 मार्च 2023रविवारसुबह 4:59शाम 6:38
27 मार्च 2023सोमवारसुबह 4:57शाम 6:39
28 मार्च 2023मंगलवारसुबह 4:56शाम 6:39
29 मार्च 2023बुधवारसुबह 4:55शाम 6:40
30 मार्च 2023गुरुवारसुबह 4:53शाम 6:40
31 मार्च 2023शुक्रवारसुबह 4::52शाम 6:41
1 अप्रैल 2023शनिवारसुबह 4:51शाम 6:41
2 अप्रैल 2023रविवारसुबह 4:50शाम 6:42
3 अप्रैल 2023सोमवारसुबह 4:48शाम 6:43
4 अप्रैल 2023मंगलवारसुबह 4:47शाम 6:43
5 अप्रैल 2023बुधवारसुबह 4:46शाम 6:44
6 अप्रैल 2023गुरुवारसुबह 4:45शाम 6:44
7 अप्रैल 2023शुक्रवारसुबह 4:43शाम 6:45
8 अप्रैल 2023शनिवारसुबह 4:42शाम 6:45
9 अप्रैल 2023रविवारसुबह 4:41शाम 6:46
10 अप्रैल 2023सोमवारसुबह 4:40शाम 6:46
11 अप्रैल 2023मंगलवारसुबह 4:38शाम 6:47
12 अप्रैल 2023बुधवारसुबह 4:37शाम 6:48
13 अप्रैल 2023गुरुवारसुबह 4:36शाम 6:48
14 अप्रैल 2023शुक्रवारसुबह 4:35शाम 6:49
15 अप्रैल 2023शनिवारसुबह 4:33शाम 6:49
16 अप्रैल 2023रविवारसुबह 4:32शाम 6:50
17 अप्रैल 2023सोमवारसुबह 4:31शाम 6:50
18 अप्रैल 2023मंगलवारसुबह 4:30शाम 6:51
19 अप्रैल 2023बुधवारसुबह 4:28शाम 6:52
20 अप्रैल 2023गुरुवारसुबह 4:27शाम 6:52
21 अप्रैल 2023शुक्रवारसुबह 4:26शाम 6:53

Ramadaan 2023: क्या है रमजान का महत्व ?

Ramadaan 2023: रमजान के महीने में मुसलमान एक महीने तक रोजा रखते हैं। इस मुबारक महीने में कुरान पढ़ना फ़र्ज़ यानी कि अच्छा माना जाता है।

Ramadaan 2023: file photo
Ramadaan 2023: file photo

बॉलीवुड सितारे भी इस महीने को बेहद खास तरीके से मना रहे हैं। कुछ दिन पहले हि शाहरुख खान मक्का पहुंचे थे उमराह के लिए। दूसरी तरफ टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हिना खान भी रमजान से पहले उमराह करने मक्का पंहुची। उन्होंने अपनी खुशी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की, मगर कुछ लोगों को उनकी खुशी रास नहीं आई। लोगो ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि आपको ये सब सूट नहीं करता, पूरे साल छोटे कपड़े पहने और अब रमजान आते ही एक दम से बदल गई। तो वहीं दूसरी और लोगो ने उनके उमराह के लिए पहने गए सफेद रंग के सूट पर भी सवाल खडे़ कर दिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया है कि उमराह के लिए इतना हल्का सूट कौन पहनता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here