देशभर में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा की भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु; तस्वीरों में देखिए भव्यता

Janmashtami 2023: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी दो दिन (6 और 7 सितंबर) मनाई जा रही है...

0
74
Janmashtami 2023
Janmashtami 2023

Janmashtami 2023: देशभर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रंथों की मानें तो योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, मध्य रात्रि, वृषभ लग्न और बुधवार के दिन हुआ था। इस बार जन्माष्टमी दो दिन (6 और 7 सितंबर) मनाई जा रही है।

मथुरा-वृंदावन से लेकर दिल्ली तक कई प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है। वहीं जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा-वृंदावन पहुंची हुई है। लल्ला के स्वागत के लिए देश के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

krishna subheading
Janmashtami Celebration in india

Janmashtami 2023: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मनाई गई जनमाष्टमी

जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।

FotoJet 2023 09 07T173310.513
Janmashtami 2023

Janmashtami 2023: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।

FotoJet 2023 09 07T164603.333
Janmashtami 2023

Janmashtami 2023: सजाया गया बद्रीनाथ मंदिर

उत्तराखंड में श्री कृष्ण जनमाष्टमी के मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को सजाया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे।

FotoJet 2023 09 07T170617.381
Janmashtami 2023

मथुरा-वृंदावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। अधिकारी खुद मंदिर-मंदिर जाकर जायजा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और डीजीपी सीधी निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों से हर एक घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here