Horoscpe and Panchang: वृषभ राशि के जातक टूर पर जाने की योजना बनाएंगे

0
464
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: आज दिन शनिवार 5 मार्च 22 है । पंचांग के पांच अंगों से हम तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, (Rahukaal) दिशाशूल (Dishashool), भद्रा (Bhadra), पंचक (Panchak), प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । आज फागुन मास, शुक्ल पक्ष रेवती नक्षत्र सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर और सूर्यास्त सायं 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। चन्द्रमा (Moon)मीन राशि में संचार करेगा।

राहु काल प्रात:काल 09:38 से 11:05 बजे तक रहेग। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:56 बजे तक रहेग। दिशाशूल पूर्व (East)दिशा में रहेगा। पंचक 01 मार्च 2022 को सायंकाल 04:32 से लेकर 06 मार्च 2022 को प्रात:काल 02:29 बजे तक रहेगा। जिन जातकों का आज जन्मदिन (Birthday) है उन्हें इस वर्ष अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी।

panchang 1
rashi new
Rashiphal

Horoscope and Panchang : जानिए आज का राशिफल

मेष

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर पड़ सकता है। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन वगैरह हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। बढ़ते खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।

वृषभ

आपकी प्रतिभा से परिजन और अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। विदेशों में रह रहे लोगों से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। नवविवाहित दम्पति किसी टूर की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होने से आराम मिलेगा।

मिथुन

राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पुराने चले आ रहे कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।  अपने जरुरी काम आज ही पूरे कर लें।  खानपान का ध्यान रखें। सेहत शाम को थोड़ी ढीली हो सकती  है।

कर्क

इस राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग है। अपने काम पर फोकस करने पर ही जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।  दूसरों के मामले में दखल देने से परहेज करें। 

सिंह

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत से नया रास्ता बनेगा।  बड़ों का सहयोग बना रहेगा।  घर में शांति बानी रहेगी। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय। शांत होकर निर्णय लें।

Horoscope and Panchang

new rashi

तुला

इस राशि के लोगों को आज बिज़नेस में सफलता मिलेगी। आज घर हो या बाहर हर काम ध्यान से करें। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटों के दूर होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को आज वाहन सावधानी से चलना होगा। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु

माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिजनों की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। जबकि आप घर पर भी फोकस नहीं कर पा रहे हैं।

मकर

इस राशि के जातकों की पिछली समस्याओं से निजात मिलेगी। सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ

इस राशि के जातकों को समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।  मानसिक शांति के लिए श्री हरी विष्णु  जी का पूजन करें।  शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।  आपके बिगड़े काम बनेंग। 

vishnu g pakki

मीन

इस राशि के जातकों को आज ख़ुशी का समाचार मिल सकता है।  आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here