Horoscope And Panchang: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, मीन राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार

Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के लोगों को आज काम की अधिकता रहेगी। मन चिड़चिड़ा रहेगा। थोड़ा व्‍यायाम और योग आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

0
177
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang:  हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, मीन राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: जानिये 13 जुलाई का पंचांग

ति‍थिपूर्णिमा
पक्षशुक्‍ल
वारबुधवार
सूर्योदय5:15 एएम
सूर्यास्‍त7:00 पीएम
राहूकाल12:32 से लेकर 02:12 पीएम
नक्षत्रपूर्वाषाढ़ा
सूर्यमिथुन राशि
चंद्रमाधनु राशि
अभिजीत मुहूर्त12:05- 12:59 पीएम
मासआषाढ़
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूलउत्‍तर दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष राशि से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के लोगों की आज पारिवारिक जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। ज्‍यादा उतावलापन करने से बचें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज काम की अधिकता रहेगी। मन चिड़चिड़ा रहेगा। थोड़ा व्‍यायाम और योग आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। दिन व्‍यवस्‍तता से भरा रहेगा। काम को तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को कारोबार विस्‍तार करने के बारे में सोचना होगा। आज कटु वाणी की जगह संयमित और मीठी भाषा बोलें।

Horoscope And Panchang:जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का भविष्‍यफल

तुला: तुला राशि के जातकों का दिन उथल-पुथल भरा गुजरेगा। मन में कई प्रकार के ख्‍याल आने से उलझन रहेगी। मन को शांत करने का प्रयास करें।

व‍ृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज हठ का त्‍यागना होगा। मन में सकारात्‍मक विचार आने से हर्ष रहेगा। काम को लेकर सतर्क रहेंगे।

धनु: धनुु राशि के जातक आज घर को लेकर खरीदारी करेंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े प्रोजेक्‍ट का काम आपको सौंपा जा सकता है।

कुंभ : एकाएक घर खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। व्‍यापार को आगे बढ़ाने के लिए अभी आपको थोड़ा वक्‍त और लग सकता है।

मीन: मीन राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। घर पर अचानक मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here