Eid-Al-Adha 2023: बकरीद के मौके पर देश के कोने-कोने में अदा की गई नमाज

Eid -Al-Adha 2023: इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर वर्ष दो बार ईद मनाई जाती है। एक ईद उल जुहा और दूसरा ईद उल फितर।

0
87
Eid-Al-Adha 2023 top news
Eid-Al-Adha 2023

Eid-Al-Adha 2023: देशभर में बकरीद मनाई जा रही है।गुरुवार की सुबह दिल्‍ली की जामा मस्‍जिद में ईद की नमाज अदा की गई, वहीं फतेहपुरी मस्जिद, पार्लियामेंट स्थित मस्जिद में भी नमाजियों ने इबादत की।इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर वर्ष दो बार ईद मनाई जाती है। एक ईद उल जुहा और दूसरा ईद उल फितर। ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसे रमजान के खत्म होने पर मनाया जाता है। मीठी ईद के करीब 70 दिनों बाद बकरीद मनाई जाती है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं।

Eid-Al-Adha 2023: पूर्व मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने नमाज अदा की

Eid-Al-Adha 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कश्‍मीरी गेट स्‍थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज दा की। इस मौके पर उन्‍होंने अमन और चैन के लिए दुआ भी की।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here