Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल में एक और बदलाव, राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को मिली स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फिर से बदलाव किया है। सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है।

0
16
Modi Cabinet Reshuffle
Modi Cabinet Reshuffle

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फिर से बदलाव किया है। सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है। एसपी सिंह बघेल अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य राज्यमंत्री का पद संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

e462d1cc 8649 4a6e 8e1f ac78d2f8e06e min

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदल दिया है।

Modi Cabinet Reshuffle: रिजिजू का भी बदला मंत्रालय

केंद्र सरकार ने आज केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदला है। रिजिजू को अब पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, सरकार ने रिजिजू की जगह कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को दे दी है। मेघवाल अपने विभाग के साथ कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे।

Modi Cabinet Reshuffle: रिजिजू को नया मंत्रालय देने पर विपक्ष का तंज

Modi Cabinet Reshuffle: किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय की जगह पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का कार्य सौंपे जाने पर कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने तंज कसा है। शिवसेना (यूबीटी) ने नेता संजय राउत ने किरेन रिजिजू पर हमला बोलते हुए आज कहा कि केंद्र ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सुन ली और अखिरकार सजा दे दी है। उन्होंने कहा कि ये फैसला न्याय की जीत है।

यह भी पढ़ें :

Karnataka Politics: सोनिया गांधी ने सुलझायी कर्नाटक की सियासी तनातनी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल को बनाया कानून मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here