भायंदर पश्चिम में घंटों की मशक्‍कत के बाद Forest Department ने पकड़ा तेंदुआ

0
311
leopard
leopard

Leopard : भायंदर पश्मिच में पिछले दो दिन से घूम रहे तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ गया । शहर में दहशत का पर्याय बन चुके की धरपकड़ के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क ठाणे और स्थानीय मकल विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ भायंदर पश्चिम के रेलवे बैरक परिसर में बने एक नाले में छुपा हुआ था। शुक्रवार की सुबह ही तेंदुए ने एक कुते को अपना शिकार बनाया था | तेंदुआ रेस्क्यू करने वाली टीम के डॉ एस पेठे ने बताया कि 5 साल के मादा तेंदुए को पकड़ा है।

leopard new pic 2 lead
Leopard pic credit google

Leopard : पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं तेंदुए

भायंदर और आसपास के इलाकों से पहले भी तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। गौरतलब है कि सावेनर तहसील के नीलगांव में बीती 1 फरवरी को स्‍थानीय लोगों ने वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्‍कत के बाद तेंदुए को पिंजड़े में बंद किया। इस दौरान हर किसी के मन में तेंदुए को देखने के लिए उत्‍सुकता थी।

पांच दिन पूर्व दंपति पर किया हमला

पांच दिन पूर्व ही तेंदुए (Leopard) ने बोदरा गांव के जंगल परिसर से दुपहिया सवार दंपति पर हमला बोल दिया। हमले में दंपति बुरी तरह से जख्‍मी हो गए। जानकारी के अनुसार एक बंदर का पीछा करने के दौरान तेंदुए ने दंपति पर छलांग मारकर हमला कर दिया था। घटना के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here