Condom Cafe: दुनिया का सबसे अजीब कैफे! यहां हर चीज बनी है कंडोम से

0
285
Condom Cafe
Condom Cafe

Condom Cafe: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आप पल में फेमस हो सकते हैं। यहां आपको खाने-पीने से लेकर हजारों तरह की वीडियो देखने को मिलेगी। आज के समय में लोग अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं। जैसे देखा जाता है कि कुछ लोग इतने शौकिन होते हैं कि वह किसी भी रेस्टोरेंट में चले जाए सबसे पहले वह फोटो क्लिक करते हैं। फोटो क्लिक के बाद वह ऑर्डर किए गए खाने की भी फोटो लेते हैं फिर तुंरत उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करते हैं।

Condom Cafe
Condom Cafe

अब लोगों के इस इंट्र्स्ट का ख्याल रखते हुए कई रेस्टोरेंट संचालक भी अपने रेस्टोरेंट की सजावट पर ध्यान देने लगे हैं। वह अपने रेस्टोरेंट को तरह-तरह की लाइट और कई तरह की सजावट से भरी चीजों से सजाते हैं। लेकिन इसी तरह एक रेस्टोरेंट संचालक एक ऐसा यूनिक डिजाइन अपने रेस्टोरेंट के लिए सोचा जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्या आप सोच सकते हैं किसी कैफे को कंडोम से सजाया जा सकता है। जी हां आज के समय में ऐसा भी होना संभव है।

Condom Cafe: आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा कैफे

ये एक ऐसा कैफे है जिसे कांच या लकड़ी से नहीं बल्कि कंडोम से सजाया गया है। इस कैफे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि मूर्ति से लेकर फूल के पत्ते तक हर चीज को कंडोम से सजाया गया है। इस वीडियो को हाल ही में सोहम सिन्हा नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। सोहम एक व्लॉगर हैं जिसने थाईलैंड में स्थित इस कैफे का दौरा किया। ये फेमस कैफे अपने रंगीन कंडोम की सजावट की वजह से काफी फेमस है।

कैफे में आपको हर चीज के डिजाइन में कंडोम देखने को मिलेगा। मूर्ति के कपड़े भी कंडोम से बनाए गए हैं। सांता की दाढ़ी में भी आप कंडोम से सजावट देखेंगे। क्रिसमस ट्री और दीया भी कंडोम से बनाया गया है। यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि दुनिया का सबसे अजीब कैफे! इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें: