RUM in Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पीते हैं रम! जानें क्या है फायदे-नुकसान..

0
147

RUM in Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई बार रम का सहारा लेते है। अगर आप सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए रम पीते है तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया हैं, ऐसे में खांसी जुकाम होना आम बात हो चुकी है। बहुत से लोग इसका इलाज दवाइयों से करते हैं तो वहीं कुछ लोगो का मानना है कि सर्दियों में अगर आप ब्रांडी या रम थोड़ी मात्रा में पी लेते हैं तो इससे भी आपका खांसी जुकाम ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में रम पीते है तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते है रम के फायदे और नुकसान।

RUM in Winter: जानें क्या है फायदे-नुकसान

rum edited 1
Rum In Winter

रम को लोग अक्सर सर्दियों के मौसम में पीना पसंद करते हैं और शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई बार रम का सहारा लेते है।

रम को लेकर कई सारे दावे किए जाते हैं। शराब आपके शरीर को गर्म रखती है और रम की थोड़ी सी मात्रा आपको अंदर से गर्मी महसूस करा सकती है।

अगर आप सही मात्रा में रम पीते हैं तो मांसपेशियों में किसी भी प्रकार के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

रम हृदय रोग के खतरे को कम करती है अगर रम को सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकती है, लेकिन इसकी आदत से बचा जाना चाहिए।

rum 3
Rum In Winter

रम पीने की आदत या लत नहीं लगानी चाहिए। रोज एक दो पैग से ज्यादा न पीएं ,करीब 30-40ML रम पीएं इससे ज्यादा पीने से बचे।

रम की ओवरडोज से आपको अधिक मात्रा में नशा हो सकता है। नशा अधिक होने पर उल्टी दस्त की समस्या भी हो सकती है।

सर्दियों में रम को फ्रिज में स्टोर करने की बजाय घर के तापमान में ही रखें। अगर आप ठंडी रम पीते हैं तो आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है।

rum4
Rum In Winter

शरीर को गर्म करने के लिए रम को दवाई की तरह थोड़ी ही मात्रा में धीरे-धीरे करके पीना चाहिए। एक-साथ रम पीने से नशा चढ़ सकता है।

ज्यादातर लोग खाली ही पेट रम को पी जाते है। ऐसा करने से बचें, ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। खाली पेट रम पीने से यह सीधे लिवर पर असर करती है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here