UP ITI Admission 2026-27: 11 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 4 अगस्त तक मिलेगा मौका

0
0

UP ITI Admission 2026-27: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन भरने से पहले ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करेंगे।

आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है –

  • सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹300
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): ₹250
  • सभी महिला अभ्यर्थी: ₹100

नए ट्रेड और आधुनिक तकनीकी कोर्स का मिलेगा लाभ

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आईटीआई संस्थानों को आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। इस सत्र में छात्र-छात्राएं पारंपरिक ट्रेडों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के 211 राजकीय आईटीआई में संचालित 10 नए दीर्घकालीन व्यवसायों में भी प्रवेश ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आईटीआई अब केवल प्रशिक्षण देने वाले संस्थान नहीं, बल्कि रोजगार और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने वाले केंद्र बन चुके हैं।

युवाओं से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में आवेदन कर कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त लाखों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है और सरकार कौशल विकास को लगातार नई दिशा दे रही है।

हेल्पलाइन पर मिलेगी पूरी सहायता

आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं—

  • हेल्प डेस्क: 0522-4150500, 7897992063
  • दूरभाष: 0522-2336115
  • व्हाट्सएप: 9628372929
  • ई-मेल: [email protected]

इसके अलावा अभ्यर्थी SCVTUP के आधिकारिक फेसबुक, एक्स (Twitter), इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर भी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।