Relationship Tips : बार-बार पार्टनर से हो जाती है अनबन, रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो…

0
33

Relationship Tips : भागदौड़ भरी इस दुनिया में जहां लोगों को खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अपने पार्टनर को समय देना और खुश रखना मानो एक टास्क बन चुका है। कंपैटिबिलिटी का एक रिलेशनशिप में होना बहुत जरूरी माना जाता है। अक्सर लोगों को भी कहते हुए सुना जाता है कि 2 दशक पहले जो रिश्ता कपल्स के बीच होता था वो अब नजर नहीं आता। आजकल के रिश्तों में विश्वास और प्रेम की मिठास कम होकर उसमें शक और गुस्से की खटास अधिक बढ़ चुकी है। शादीशुदा जोड़ों और अविवाहित कपल्स के बीच भी यही चीजें छोटी से लेकर बड़ी लड़ाई का कारण हो सकती हैं। ऐसे में कई बार रिश्ते टूटने की भी नौंबत आ सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने पार्टनर के साथ अपना बॉन्ड मजबूत कर सकते हैं।     

Relationship Tips : पार्टनर पर करें भरोसा

लोगों का मानना है कि रिश्ता बनाए रखने के सफर में बस बॉन्ड होना काफी होता है। लेकिन बॉन्ड को मजबूत रखने के लिए पार्टनर्स का एक दूसरे पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। एक रिश्ते की कमजोरी या उसके खत्म हो जाने के पीछे मुख्य कारण भरोसे की कमी होना है। अपने पार्टनर पर शक करना रिलेशनशिप के पुल में दरारें डाल सकता है। शक करने से घर के अंदर की शांति भंग होती है और लगातार लड़ाइयों से रिसते टूट भी जाते हैं। 

एक-दूसरे के प्रति पॉजीटिव रहें

हर रिश्ते में पॉजीटिव वाइब का होना बहुत जरूरी माना जाता है। ब्लेम-गेम खेलने से बात का हल नहीं होता है। उदाहरण के लिए अगर एक निराश है तो दूसरे को उससे अच्छी और यादगार बातें करनी चाहिए, जिससे पार्टनर का मूड थोड़ा बेहतर हो जाए। ऐसा करने से रिश्तों पर नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। हालांकि, कई बार देखा जाता है पार्टनर्स के बीच अन्डरस्टैन्डिंग नहीं होती और वे कुछ गलत बोल पड़ते हैं। 

मिसकम्यूनिकेशन को रिश्ते में ना दें जगह

किसी भी बात को कहने का और समझाने के अलग-अलग तरीके होते हैं। कपल्स में अलग विचार और धारणाएं होना आम बात है। ऐसे में विचारों में भेद और बातों पर विवाद रिश्ते में होना अच्छा माना जाता है। इस प्रकार पार्टनर्स  एक दूसरे की पसंद और नापसंद को समझ पाते हैं। हालांकि, ऐसा भी देखा गया है कि सही बातें, सही तरीके से शेयर ना होने पर रिश्तों में दूरी आने लगती है। इसलिए अपनी बात को क्लियर करके बताना सही माना जाता है। इससे कपल्स की अन्डरस्टैन्डिंग एक दूसरे के प्रति बढ़ती है और रिश्ता लंबे समय तक चलता रहता है।

पार्टनर की करें तारीफ

रिश्ते में पार्टनर से बॉन्ड बढ़ाने के लिए सबसे आसान तरीका है, बार-बार उसकी तारीफ करना और उसे खुश रखना। तारीफ हर व्यक्ति को पसंद होती है, चाहे फिर वो महिला हो या पुरुष। जैसे आप अपने पार्टनर की टांग-खिचाई करते हैं तो उसकी छोटी-छोटी बातों पर तारीफ करने से कैसी शर्म। इससे आपका पार्टनर आपसे खुश और आपके प्रति ईमानदार भी रहेगा।  

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2023 Viral Video: इन वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here