Humane Ai Pin: ह्यूमेन के ‘एआई पिन’ का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख से अवेलेबल होगा Sam Altman का अनोखा डिवाइस; जानें प्राइस और फीचर्स…

0
72

Humane Ai Pin: सैम आल्टमैन की स्टार्टअप कंपनी के द्वारा डिजाइन किया गया ‘एआई पिन’ नाम का डिवाइस कुछ ही महीनों में आपकी हथेली पर होगा। इस डिवाइस को आप अपने हाथ पर घड़ी की तरह पहन सकते हैं या फिर शर्ट पर बैज की तरह लगा सकते हैं। इसे हथेली पर पहने जाने वाला कम्प्यूटर भी कहा जा रहा है। बता दें कि सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की स्टार्टअप कंपनी ह्यूमेन (Humane) ने ‘एआई पिन’ को बनाया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अगले साल मार्च(2024) के महीने से इसकी बिक्री मार्केट में शुरू हो जाएगी। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की खूबियों से भरे डिवाइस का टेक्नॉलजी पसंद करने वाले लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस डिवाइस कि खास बात यह है कि अन्य हाथ में पहने जाने वाले डिवाइसों की तरह इसमें स्क्रीन नहीं है। हालांकि, फिलहाल यह भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं होगा। बता दें कि ह्यूमन कंपनी में सैम ऑल्टमैन का 14 प्रतिशत का शेयर है।

खूबियों से भरा हुआ है ह्यूमेन का ‘एआई पिन’ डिवाइस

ह्यूमेन कंपनी ने इस प्रोडक्ट को दुनियाभर में इसी साल 10 नवंबर को लांच किया था। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे शरीर पर कहीं भी पहना जा सकता है। जैसा कि हमने बताया कि एआई पिन डिवाइस में स्क्रीन नहीं होती, यह डिवाइस फिल्म प्रोजेक्टर की तरह, एआई टेक्नॉलजी के माध्यम से सर्च की गई जानकारी को किसी भी सतह पर दिखाने के काबिल है। बता दें, इस डिवाइस की मदद से आप कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया समेत कई अन्य चीजों को प्लेन सतह पर अच्छे से देख सकते हैं। ‘एआई पिन’ डिवाइस वॉइस और लेजर टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लेस है।  

Humane Ai Pin : कंपनी ने एक्स पर दी जानकारी

ह्यूमेन कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर डिलीवरी का महीना बताते हुए कहा, “हम एआई पिन की डिलीवरी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। ‘एआई पिन’ की शिपिंग मार्च 2024 से स्टार्ट होगी। कंपनी ने पोस्ट में आगे कहा, “ह्यूमन की टीम दुनिया के पहले पहने जा सकने वाले कम्प्यूटर का अनुभव आपको देना चाहती है। इसकी लॉन्चिंग से लेकर अब तक आप लोगों ने जो उत्साह और समर्थन दिखाया है, उसके लिए आप सभी का शुक्रिया करते हैं।” बता दें कि डिवाइस की डिलीवरी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (first come first served basis) आधार पर की जाएगी।

कंपनी ने प्राइवेसी पर किया है फोकस

डिवाइस में आपको जीपीटी-4, सेंसर, स्पीकर और माइक्रोफोन जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के अनुसार लोगों की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। उदाहरण के लिए इस डिवाइस में कैमरा बाहर की तरफ दिया गया है। यह इनएक्टिव रहता है और आपकी बातों को नहीं सुनता. इसमें एलेक्सा और सिरी जैसी सुविधाएं प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नहीं दी गई हैं।

डिवाइस की कीमत और सब्स्क्रिप्शन प्लान

ह्यूमेन कंपनी द्वारा डिवाइस की कीमत 699 डॉलर रखी गई है। इसके अलावा, कंपनी यूजर्स से 24 डॉलर प्रति महीने भी चार्ज करेगी।  अड्वान्स बीकइंग करने वाले खरीदारों को पहले डिवाइस डिलीवर किया जाएगा। कम्युनिकेशन के लिए इसमें मोबाईल नंबर और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। बता दें, यह सुविधा केवल अमेरिका में टी-मोबाइल कंपनी के जरिए अवेलेबल होगी।   

यह भी पढ़ें:

Blue Tick Instagram : क्या सिर्फ 100 फॉलोवर्स वाले इंस्टाग्राम यूजर भी ले सकते हैं ‘ब्लू टिक’? जानें पूरा प्रॉसेस…

DeepFake: क्या होता है डीपफेक, कैसे करता है काम, क्या है बचाव के तरीके? यहां दूर कीजिए हर कंफ्यूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here