Met Gala 2023 में दिखेगी फैशन की अनोखी झलक, जानिए भारत से कौन करेगा शिरकत?

Met Gala 2023: मेट गाला हर साल मई में पहले सोमवार को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाता है। 'मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट' में इसे करवाया जाता है।

0
219
Met Gala 2023 top news
Met Gala 2023

Met Gala 2023:फैशन के शौकीनों के लिए आज का दिन खास है। मई के पहले सोमवार को न्‍यूयॉक सिटी में हर साल आयोजित होने वाला इवेंट है मेट गाला।एक ऐसा इवेंट है, जिसका रेड कार्पेट फैशन पूरी दुनिया में चर्चे में रहता है।मेट गाला इवेंट ही मेट बॉल के रूप में भी जाना जाता है। इस इवेंट को कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला के रूप में भी जाना जाता है। यह गाला न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन ‘म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ को डेडिकेटेड एक फ़ंडरेज़र है।

Met Gala 2023. news
Alia Bhatt.

Met Gala 2023: 2023 की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’

Met Gala 2023: इस वर्ष मेट गाला थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ है। दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करते हुए थीम तैयार किया गया है, जिन्हें शेनल ब्रांड के डायरेक्टर के रूप में जाना जाता है। लेगरफेल्ड को लंबे समय से फैशन में सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक माना जाता है।

Met Gala 2023: जानिए इस वर्ष भारत से कौन सी शख्‍सियत करेंगी शिरकत?

Met Gala 2023: भारत से बॉलीवुड की मशहूर अभनेत्री दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और कंगना रनौत जैसी हस्तियों मेट गाला में शिरकत कर चुकी हैं। इस बार आलिया भट्ट को इसके लिए इनवाइट किया गया है और वो इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंच चुकी हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here