Book Fair 2022: ऑनलाइन मोड में हुआ Book Fair का आयोजन, किताबों पर मिलेगी 50% की छूट

0
449
Online Book Fair
Online Book Fair

Book Fair 2022: कोरोना के फैलते संक्रमण के कारण काफी सारे Events रद्द किए गए हैं। दिल्ली में 8 जनवरी, 2022 से आयोजित होने वाला World Book Fair और जयपुर में आयोजित होने वाला Jaipur Literature Festival आगे टाल दिया गया है। साहित्य प्रेमियों के लिए ये बड़े आयोजन थे। लेकिन इन साहित्य प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए इनके लिए इस किताबी मेले को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया है।

books

ऑनलाइन मोड में भी मिल रही 50% की छूट

देश के सबसे प्रसिद्ध प्रकाशन राजकमल प्रकाशन ने ऑनलाइन मोड में इस Book Fair का आयोजन किया है। राजकमल प्रकाशन की वेबसाइट पर जाकर आप इस Fair को Explore कर सकते हैं। इसकी वेबसाइट पर जाकर आप घर बैठे अपनी पसंद की किताबें सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

9k=

31 जनवरी तक चलेगा Book Fair

इस Book Fair का आयोजन 31 जनवरी, 2022 तक रहेगा। आपकी पसंद की कई किताबों पर आपको मनपसंद छूट मिलने की उम्मीद है। इस मेले में लेखकों से बातचीत, पुस्तक परिचर्चा, पुस्तक पाठ समेत कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

राजकमल प्रकाशन के इस मेले आयोजक ने अपने एक मैसेज में कहा हा कि, “कोरोना की बढ़ती लहर के कारण विश्व पुस्तक मेला स्थगित किए जाने के बाद राजकमल प्रकाशन समूह ने यह विशेष पहल की है, ताकि सभी पुस्तक प्रेमी ऑनलाइन पुस्तक मेले का लुत्फ ले सकें और घर बैठे अपनी पसंदीदा पुस्तकें हासिल कर सकें।”

books

यह भी पढ़ें:

Book Reviews : डॉ. बी आर अम्बेडकर क्या सोचते थे इस्लाम और वामपंथ के बारे में? अम्बेडकर, इस्लाम और वामपंथ…

Year Ender 2021: 2021 में हिंदी साहित्य में इन हस्तियों को किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here