COVID-19: पूर्व प्रधानमंत्री H.D. Devegowda हुए कोरोना पॉजिटिव, हालत स्थिर

0
334
H.D. Devegowda
H.D. Devegowda

Covid-19: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा (H.D.Devegowda) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनके Office की तरफ से बताया गया कि एचडी देवगौड़ा कोविड पॉजिटिव हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। बता दें कि देवगौड़ा इस समय कर्नाटक की हासन निर्वाचन क्षेत्र से राज्यसभा सांसद हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हमारे देश के कई राजनेता कोरोना की चपेट में आए थे जिसमें Karnataka के मुख्‍यमंत्री Basavaraj Bommai, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री Arvind Kejriwal, कांग्रेस नेता Randeep Surjewala, केंद्रीय मंत्री Mahendra Nath Pandey, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, बिहार के मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar और बीजेपी सांसद Manoj Tiwari शामिल हैं।

Covid-19: Karnataka में 48,049 नए कोरोना के मामले

Karnataka में COVID-19 महामारी का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। पिछले 24 घंटें की बात करें तो राज्य में 48,049 कोरोना के नए Cases सामने आए और 22 लोगों की मृत्यु हुई। शुक्रवार को आए मामलों के बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्‍या 34,25,002 हो गई है। वहीं अब तक महामारी से अपनी जान गवांने वालों की संख्या 38,537 हो गई है।

COVID-19
COVID-19

शुक्रवार को अकेले राजधानी बेंगलुरु में 29,068 ताजा संक्रमण और छह मौतें दर्ज की गईं। राज्य में वर्तमान में 3,23,143 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से अधिकांश बेंगलुरु से हैं। बता दें कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के नए 47,754 मामले सामने आए थे।

Corona Update,bihar
India Covid-19 Update

24 घंटे में लगभग 3.47 लाख कोरोना के नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 3.47 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 3.17 लाख मामले सामने आए थे। इस बीच दैनिक सकारात्मकता दर 16.41% से बढ़कर 17.94% हो गई है। जबकि राष्ट्रीय Covid-19 रिकवरी रेट घटकर 93.50 प्रतिशत हो गया है। देश में कोरोना के एक्टिव केस भी 20 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए हैं और 2,51,777 मरीजों की रिकवरी हुई है। वहीं 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंता में डालने वाला आंकड़ा है।

Covid-19

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here