Youtube Channel Ban In India: सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 22 YouTube चैनल्स को किया बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pakistani Youtube Channel: बैन किए गए YouTube चैनलों में 18 भारतीय और चार पाकिस्तान के हैं।

0
847
Youtube Channel Ban In India
Youtube Channel Ban In India

Youtube Channel Ban In India: सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 22 यूट्यूब आधारित न्यूज चैनल और कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। बैन किए गए YouTube चैनलों में 18 भारतीय और चार पाकिस्तान के हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के YouTube समाचार चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा सरकार ने तीन ट्विटर हैंडल, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया है।

बता दें कि बैन किए गए YouTube चैनलों की रीच अच्छा खासा है। इसमें कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी, और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फेक समाचार, और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए उपयोग किया गया था।

download 2022 04 05T161848.495
Youtube Channel Ban In India

Youtube Channel Ban In India: आईटी नियम के बाद पहली बार की गई कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में आईटी नियम, 2021 की अधिसूचना के बाद पहली बार भारतीय YouTube आधारित समाचार प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं सामग्री के विश्लेषण के दौरान, यह पाया गया कि भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर आदि जैसे विभिन्न विषयों पर नकली समाचार पोस्ट करने के लिए कई YouTube चैनलों का उपयोग किया गया था। कई सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान से समन्वित तरीके से संचालित होते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह देखा गया है कि इन भारतीय YouTube आधारित चैनलों द्वारा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बड़ी मात्रा में झूठी सामग्री प्रकाशित की गई है, और इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना है।

Youtube Channel Ban In India: बैन यूट्यूब चैनलों की पूरी सूची

भारतीय यूट्यूब चैनल

  • एआरपी न्यूज
  • एओपी न्यूज
  • एलडीसी न्यूज
  • SarkariBabu
  • एसएस जोन हिंदी
  • स्मार्ट न्यूज
  • News23Hindi
  • ऑनलाइन खबर
  • डीपी समाचार
  • पीकेबी न्यूज
  • किसान तक
  • बोराना समाचार
  • Sarkari News Update
  • भारत मौसम
  • आरजे जोन 6
  • परीक्षा रिपोर्ट
  • डिजी गुरुकुल
  • दिनभरकीखबरें

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल

  • दुनिया मेरी आगी
  • गुलाम नबी मदनी
  • हकीकत टीवी
  • हकीकत टीवी 2.0

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here