Year Ender 2021: राजनीति में साल 2021 रहा इन चेहरों के नाम, जानिए इनके बारे में…

0
308
year ender 2021
भारतीय राजनीति।

Year Ender 2021: साल 2021 खत्म होने को है। लोग अलग-अलग तरीके से इस साल को याद रख रहे हैं लेकिन इस साल राजनीति में कई ऐसी हस्तियां उभर कर सामने आईं जिन्होंने साल (Year Ender 2021) को अपने नाम कर लिया। आमतौर पर सियासत सत्ता में आने के लिए की जाती है। यहां हम आपको उन चेहरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने केंद्र और राज्य में सरकार में अपनी जगह बनाई। चाहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करनी हो या फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना या फिर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होना। यहां हम आपको सभी के बारे में बताएंगे। आइए देखते हैं ये पूरी लिस्ट :

Year Ender 2021: ये नेता बने सीएम

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल (Year Ender 2021) राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भले ही हार गई हों लेकिन विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, तृणमूल कांग्रेस ने दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल की। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बतौर बंगाल सीएम अपना तीसरा कार्यकाल इस साल शुरू किया।

हेमंत बिस्वा सरमा

himanta biswa sarma
himanta biswa sarma

इस साल 10 मई को, हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने सहयोगी सर्बानंद सोनोवाल के स्थान पर असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

एमके स्टालिन

M K Stalin
mk stalin

इस साल (Year Ender 2021) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, स्टालिन ने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने 234 में से 159 सीटें जीतीं, जिसमें डीएमके ने खुद 132 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल किया। स्टालिन ने अपने बाकी कैबिनेट के साथ 7 मई 2021 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पी. विजयन

pinarayi vijayan 1520060185
p vijayan

पी. विजयन केरल के पहले मुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यकाल (पांच वर्ष) पूरा करने के बाद फिर से चुने गए हैं। 20 मई 2021 को लगातार दूसरी बार उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi
charanjit singh channi

एक समय में अमरिंदर सिंह सरकार में तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी इस साल (Year Ender 2021) पंजाब के सीएम बने। इस साल सितंबर में, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। वह पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री हैं।

तीरथ सिंह रावत

tirath singh rawat
tirath singh rawat

उत्तराखंड से लोकसभा सांसद तीरथ रावत को इस साल (Year Ender 2021) मार्च में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 10 मार्च 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। संविधान के तहत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए, रावत मुख्यमंत्री नियुक्त होने के छह महीने के भीतर (यानी 10 सितंबर 2021 तक) राज्य विधानसभा की सदस्यता नहीं ले सके थे। इसलिए उन्होंने और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने 2 जुलाई 2021 को इस्तीफा दे दिया था।

पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami
Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साल (Year Ender 2021) सीएम पद संभाला है। वे कुमाऊं की खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 3 जुलाई 2021 को, उन्होंने तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे 45 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने हैं।

बसवराज बोम्मई

Basavaraj Bommai
Basavaraj Bommai

इस साल बीजेपी के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर 26 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 27 जुलाई को बसवराज बोम्मई इस पद के लिए चुने गए। उन्होंने अगले दिन कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चौथे मुख्यमंत्री बने।

भूपेंद्र पटेल

image
bhupendra patel

इस साल 11 सितंबर को, विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद भूपेंद्र पटेल को 12 सितंबर को गांधीनगर में पार्टी विधानमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। उन्होंने 13 सितंबर 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Year Ender 2021: ये नेता बने कैबिनेट मंत्री

नारायण राणे

Narayan Rane may join Congress
narayan rane

इस साल केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में नारायण राणे को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री बनाया गया। हालांकि राणे एक और वजह से इस साल चर्चा में रहे। दरअसल, इस साल राणे को अगस्त में महाराष्ट्र पुलिस ने सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान देने के चलते गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उनको अगली सुबह छोड़ दिया गया था।

अनुराग ठाकुर

Pakistan, Anurag thakur, Rahul Gandhi,Rahul Gandhi and Anurag thakur
Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का इस साल प्रोमोशन हुआ और उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में पीएम मोदी ने शामिल किया। इस साल 7 जुलाई को, अनुराग ठाकुर को युवा मामले और खेल मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

इस साल पीएम मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय कैबिनेट में बतौर नागरिक उड्डयन मंत्री शामिल किया। याद हो कि पिछले साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद सिंधिया के प्रति वफादार विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गयी थी।

संबंधित खबरें….

Year Ender 2021: New Education Policy को लेकर कुछ राज्यों में दिखा उत्साह, जानें शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहा साल 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here