World Water Day: जानें इस दिवस को मनाने का महत्व, साल 2022 की थीम में किस बात पर दिया गया है जोर

0
326
World Water Day
World Water Day

हर साल 22 मार्च को World Water Day मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व बताना है। साथ ही यह बताना कि साफ और स्वच्छ पानी जीवन के लिए कितना आवश्यक है। जीने के लिए जितना सांस लेना जरूरी है उतना ही पानी भी जरूरी है। हमें किसी भी स्थिति में पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए।

FObDy7fagAITKkb?format=jpg&name=small

World Water Day: History

1992 में Rio De Jeneiro में संयुक्त राष्ट्र महासभा की Environment And Development के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान विश्व जल दिवस को शुरू करने की बात रखी गई। इस बैठक में ही यह फैसला कर लिया गया कि हर साल 22 मार्च को यह दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद से ही प्रत्येक साल 22 मार्च को World Water Day मनाया जाने लगा।

FOatXCWaIAE4gOn

World Water Day: Significance

हर साल यह दिवस मनाने का उद्देश्य है लोगों में पानी के प्रति जागरूकता पैदा करना। लोगों को समझाना कि पानी हमारे जीवन के लिए कितना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए कई संस्थाएं काम भी कर रही हैं और लगातार प्रयास कर रही हैं कि लोगों को पानी बर्बाद न करने की सीख दी जाए। हर एक जगह लिखा होता है “जल है तो जीवन है”। कई देश पानी की कमी से परेशान हैं, उन्हें पीने के पानी के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।

FOatvW6WUAYhLC

World Water Day 2022 Theme

हर साल की तरह इस साल भी यह दिवस एक थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की थीम “Groundwater Making The Invisible” है। इस साल की थीम से लोगों को ग्राउंडवाटर के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

संबंधित खबरें:

International Happiness Day 2022: जानें किस देश ने की इसकी शुरूआत, क्या था इस दिन को मनाने का उद्देश्य

National Vaccination Day 2022: जानिए क्यों शुरू हुआ था यह दिवस, इस साल सरकार उठा रही है एक नया कदम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here