West Bengal Update: 3 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जानिए और किन चीजों में मिली रियायत

0
390
West Bengal Update
West Bengal Update

West Bengal Update: कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कई तरह की रियायतें दी हैं। स्कूलों, कॉलेजों, दुकानों आदि में कई तरह की छूट दी गई है। लेकिन, इतनी रियायतों के बावजुद राज्य में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में 75 प्रतिशत लोगों की क्षमता की छूट दी गई है। बाकि सभी कोविड प्रतिबंधों को आगामी 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

l147 corona

West Bengal Update: कक्षा 8वीं से 12वीं तक सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति

West Bengal Update: राज्य सरकार ने 3 फरवरी से कक्षा 8वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, बाकी कक्षाओं को अभी ऑनलाइन मोड में ही चलाया जाएगा। CM Mamata Banerjee ने बताया कि राज्य के सभी College और Polytechnic Institute को भी 3 फरवरी से खोलने की अनुमति दे दी गई है।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम प्राथमिक स्कूल खोलने पर बाद में फैसला लेंगे।” उन्होंने इस बात का भी दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी की स्थिति में काफी सुधार आया है जिसकी वजह से कुछ रियायतें दी जा रही हैं।

Jharkhand School Reopen

जारी रहेगा Night Curfew

West Bengal Update: अब कोरोना के सुधरते हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने और भी कई चीजों में रियायते बरती हैं। पश्चिम बंगाल में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही नाइट कर्फ्यू रहेगा जो कि पहले रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहता था।

साथ ही, रेस्टोरेंट, बार और सिनेमा हॉल को 75% की क्षमता के साथ खोलने की अुमति दी गई है। पार्क और सभी पर्यटन स्थलों को भी कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ फिर से खोलने की बात कही गई है।

Corona update
Corona update

उड़ानें सामान्य परिचालन से फिर होंगी शुरू

West Bengal Update: राज्य सरकार ने यह भी फौसला लिया है कि मुंबई और दिल्ली से कोलकाता की उड़ानों को प्रतिदिन सामान्य तरीके से संचालित किया जाएगा। साथ ही, UK-Kolkata वाली उड़ानों को भी अब यात्रियों द्वारा ले जाने वाली RTPCR Test Report के आधार पर सामान्य परिचालन भी जल्द शुरू होगा।

Bangalore is first airport in the country where the entry will be by aadhar card and now now you can get flight in 10 minutes

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Update: रांची समेत कई जिलों में अभी भी बंद रहेंगे स्कूल

School Reopen: Pune में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, Deputy CM Ajit Pawar ने दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here