Weather Update: मौसम विभाग द्वारा आज का मौसम अपडेट जारी कर दिया गया है। कोहरे के कारण 2 फरवरी बुधवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक अनुमान लगाया गया है। मंगलवार 1 फरवरी को भी न्यूमतन तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था।
Weather Update मौसम विभाग द्वारा आज का मौसम अपडेट हुुआ जारी
फरवरी महीने की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ देखी गई है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कोहरे की घनी चादर के साथ -साथ लोगों कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। साथ ही 3-4 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 3 फरवरी और 4 फरवरी को चंडगढ़ में भी बारिश हो सकती है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। कोहरे की चादर भी पटना में छाई रहेगी।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम की बात करे तो आज का न्यूनतम तापामन सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाएगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

लेह में आज तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और अधिकतम तापमान भी माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद जताई गई है।
वहीं जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। जम्मू में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Update: Rahul Gandhi ने वीडियो शेयर कर BJP पर बोला हमला, कहा-हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी
- Punjab Election 2022: Amarinder Singh बोले- संयुक्त गठबंधन के प्रचार के लिए जल्द पंजाब आएंगे Narendra Modi और अमित शाह की जोड़ी