Vice President वेंकैया नायडू हुए Corona संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

0
376
Vice President

Vice President वेंकैया नायडू Corona संक्रमित हो गए हैं। उपराष्ट्रपति की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गयी है। ट्वीट में लिखा गया है कि Vice President श्री एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।

Vice President की तरफ से अपील की गयी है कि कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं।

Vice President वेंकैया नायडू ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि संक्रमित होने की पुष्टि होने से पहले उपराष्ट्रपति ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर हैदराबाद में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें नमन किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की भव्य मूर्ति स्थापित करने का भारत सरकार का निर्णय सर्वथा अभिनंदनीय है। आज ही नेताजी की जयंती के साथ हमारे गणतंत्र दिवस समारोहों का भी शुभारंभ होगा। देश के लिए उनके निःस्वार्थ समर्पण के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की नेताजी को सादर श्रद्धांजलि है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। देश में 3.33 लाख नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल की तुलना में लगभग 2.7 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुईं, इसके साथ 2,59,168 लोगों की रिकवरी भी हुई हैं। 3.89 करोड़ मामलों के साथ भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 हो गए हैं, जो 237 दिनों में सबसे ज्यादा है।

सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 5.43 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.94% से गिरकर 17.78 प्रतिशत हो गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 16.65 प्रतिशत दर्ज की गई है।बता दें कि देश में ओमिक्रॉन संस्करण की कुल संख्या आज 10,050 तक पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here