Chhath Puja 2021: यमुना घाट पर केजरीवाल ने छठ मनाने पर लगायी रोक, बीजेपी सांसद ने कहा- ये क़तई मंजूर नही है

0
828

Chhath Puja 2021: दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja) को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी लगातार आमने-सामने है। अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) सरकार की तरफ से यमुना घाट पर छठ पूजा की इजाजत नहीं मिलने का बीजेपी ने विरोध किया है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि ये मंजूर नहीं है।

बीजेपी सांसद ने रविवार को ट्वीट किया कि यमुना घाट पर केजरीवाल ने छठ महापर्व मनाने पर रोक लगा दी हैं, ये क़तई मंजूर नही है। कल प्रातः 11 बजे मैं स्वयं पूर्वांचल के भाई- बहनों के साथ ITO छठ पूजा स्थल की साफ़ सफ़ाई करवाकर पूजा आरंभ कर रहा हूँ, छठ यहीं होगी, अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो रोक के दिखाओ। जय छठी मैया।

चार दिन का है त्योहार

हर व्रत एक या दो दिन में खत्म हो जाता है लेकिन छठ पूजा की धूम 4 दिन तक होती है। इस बार 8 नवंबर को नहाए-खाए से छठ पूजा की शुरुआत होगी। 9 नवंबर को खरना होगा। पहला अर्घ्य 10 नवंबर को संध्याकाल में दिया जाएगा और अंतिम अर्घ्य 11 नवंबर, पूरे चार दिन तक घाटों पर रौनक बनी रहती है।

इसकी तैयारी करते समय खासा बातों का ख्याल रखा जाता है। छठ पूजा की तैयारी करते समय कपड़ों का ख्याल रखा जाता है। पुराने कपड़े पहन कर यह पूजा नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

Chhath Puja 2021 Date: कब है छठ पूजा? यहां जानें सबकुछ

भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पूजा, घाटों पर श्रद्धालुओं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here