Valmiki Jayanti 2021: आज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और कथा…

0
624

Valmiki Jayanti 2021: रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि की आज जयंती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास की पूर्णिमा को हुआ था। इस साल यह दिन 20 अक्टूबर यानी आज है। आज देश के अलग-अलग हिस्सों में महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाल्मीकि जयंती पर, वाल्मीकि समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकालते हैं।

महर्षि वाल्मीकि के जन्म से जुड़ी कई कहानियां हैं। एक कहानी के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि का जन्म महर्षि कश्यप और देवी अदिति के 9वें पुत्र वरुण और उनकी पत्नी चारशिनी से हुआ था। एक दूसरी कथा के मुताबिक, वाल्मीकि प्रचेता नाम के एक ब्राह्मण के पुत्र थे, वाल्मीकि से पहले उनका जन्म रत्नाकर हुआ करता था।

कथा के अनुसार वाल्मीकि एक समय में डकैत थे। नारद मुनि से मिलने से पहले उन्होंने कई निर्दोष लोगों की हत्या की थी और लूटपाट को अंजाम दिया था। बाद में नारद मुनि ने उन्हें एक अच्छे इंसान और भगवान राम के भक्त में बदल दिया।

इसके बाद सालों तक तपस्या करने के बाद वह इतने शांत हो गये कि चींटियों ने उन पर टीले बना दिए। जिसके बाद उनका नाम वाल्मीकि पड़ गया । बाद में महर्षि वाल्मीकि ने काव्य पंक्तियों में भगवान राम की कहानी लिखी।

APN Live Updates: प्रधानमंत्री कुशीनगर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड में बारिश का कहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here