UP Election: क्या महिलाओं के दम पर अपनी जमीन वापस पाना चाहती है कांग्रेस? Srinivas BV ने कहा-अब बेटियां लड़ेंगी भी और जीतेगी भी…

0
272
Congress Party
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की तरफ से तैयारी जारी है। पिछले 3 दशक से सत्ता से दूर रहने वाली पार्टी पिछले 3 साल से राज्य में लगातार सक्रिय रही है। मंगलवार को पार्टी की तरफ से नारा दिया गया था कि #लड़कीहूँलड़सकतीहूँ। पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाएगी।

Srinivas BV ने कहा-अब बेटियां लड़ेंगी भी और जीतेगी भी

प्रियंका गांधी के ऐलान के बाद से कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ट्विटर पर पिछले 24 घंटें से कांग्रेस समर्थक #लड़कीहूँलड़सकतीहूँ को ट्रेंड करवाने में लगे हैं। पार्टी के युवा नेता Srinivas BV ने कहा है कि अब बेटियां लड़ेंगी भी और जीतेगी भी।

कांग्रेस ने लिया 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला

इससे पहले आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला लिया गया है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ नारे के साथ हम इस चुनाव में उतरेंगे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कोई भी आम लोगों की सुरक्षा नहीं करता है। आज सत्ता में बैठे लोग खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं। देश और राज्य में नफरत का बोलबाला है। महिलाएं इसे बदल सकती हैं।

मेरी लड़ाई एक नई राजनीति के लिए: प्रियंका

कांग्रेस नेत्री ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि मैं उनसे कहना चाहूंगी कि वो अपने अंदर कुछ creativity लाएं। अब तक वो बस हमारे ऊपर व्यक्तिगत हमला ही करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई एक नई राजनीति के लिए है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय है। महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ेंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP election 2022: जानिए आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priyanka Gandhi?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here