UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ का नारा

0
530
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला लिया गया है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ नारे के साथ हम इस चुनाव में उतरेंगे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी आम लोगों की सुरक्षा नहीं करता है। आज सत्ता में बैठे लोग खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं। देश और राज्य में नफरत का बोलबाला है। महिलाएं इसे बदल सकती हैं।

विरोधियों से कहा Creative बनो

कांग्रेस नेता ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि मैं उनसे कहना चाहूंगी कि वो अपने अंदर कुछ creativity लाएं। अब तक वो बस हमारे ऊपर व्यक्तिगत हमला ही करते रहे हैं। उन्होेंने कहा कि मेरी लड़ाई एक नई राजनीति के लिए है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय है। महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ेंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी।

Prashant Bhushan से ट्विटर पर भिड़े BJP नेता, बोले- जब आप की पिटाई हुई थी तो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here