UP Election 2022: Akhilesh Yadav का आरोप, BJP शासन में बुलडोज़र लोगों के घरों पर ही नहीं, आस्थाओं पर भी चलाया जा रहा है

0
347
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की छवि को बेहतर बताते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को नाकारा और जनता का विरोधी बता रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बार-बार अपने भाषणों साल 2017 से पहले के शासन की आलोचना करते हुए उसे एक परिवार का शासन बता रहे हैं, जिसके निशाने पर सीधे-सीधे अखिलेश यादव हैं।

अखिलेश यादव को जनता से उम्मीद है कि वह भाजपा के सत्ता विरोधी लहर में बहकर उनकी नैया पार लगा देंगे और उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचा देंगे। लेकिन यह सारी अटकलें और कयासबाजी की बातें हैं। असल फैसला तो जनता को करना है और जनता करेगी भी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार के खिलाफ एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि उप्र में भाजपा के शासन में बुलडोज़र लोगों के घरों पर ही नहीं; आम जनमानस की आस्थाओं पर भी चलाया जा रहा है। ये अक्षम्य पाप भी है और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के कारण अपराध भी। भाजपा शासन अब अपने ऊपर ही मुक़दमा लगाए।

दरअसल अखिलेश यादव राज्य भर में हो रही आपराधिक घटनाओं और शासन की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा अखिलेश यादव के बीते शासनकाल को मुद्दा बनाकर उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही है। योगी आदित्यनाथ सूबे की जनता से भयमुक्त, अपराधमुक्त वातावरण देने की बात करते हैं।

भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश देने की बात करते हैं तो अखिलेश यादव के इसके ठीक उलट भाजपा सरकार पर बदमाशों के संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं और सूबे को भ्रष्ट्राचार से खोखला हुआ बता रहे हैं।

यूपी में जिस तरह से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जीत की दावेदारी कर रही है। उससे देखकर यही लगता है कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस जनता के बीच अपनी दावेदारी को मजबूत तरीके से फेस नहीं कर पा रहे हैं। खैर जो भी हो उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद गद्दी जिसे भी मिले। जब तक चुनाव नहीं हो जाता सभी दल सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया पलटवार

kushinagar airport: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here