UP Election 2022: कृषि कानून वापसी विधेयक सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पास हाे गया। इस बिल के पास होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी इस पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”उन्होंने (BJP) ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया?”
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी एलान किया कि 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। उ.प्र. की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी।
सरकार चर्चा से डरती है- Rahul Gandhi
कृषि कानून वापसी विधेयक पारित होने पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कहा कि पहले हमने कहा था कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा और आज इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना चर्चा के कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह सरकार चर्चा करने से डरती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संसद में बिना किसी चर्चा के क़ानून रद्द किए गए, ये दिखाता है कि सरकार चर्चा से डरती है। सरकार जानती है कि उन्होंने ग़लत काम किया है। 700 किसानों की मृत्यु, क़ानूनों को लागू करने के पीछे किसकी शक्ति थी इस पर चर्चा होनी थी पर सरकार ने नहीं होने दी।
यह भी पढ़ें: कृषि कानून वापसी विधेयक पारित होने पर बोले Rahul Gandhi- सरकार चर्चा से डरती है