Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे असद की मदद करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अतीक का ड्राइवर आरिफ बताया जा रहा है जबकि दूसरे की पहचान जावेद के रूप में हुई है।
Umesh Pal Murder Case: गोलीबारी के बाद दिल्ली भाग गया था असद
आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद असद दिल्ली चला गया था और लगभग एक सप्ताह तक वहीं रहा था। माफिया से नेता बने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उनकी दो बेटियां अब धूमनगंज पुलिस द्वारा उमेश पाल हत्याकांड में वांछित हैं। उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि आयशा नूरी को हत्याकांड और गोली चलाने वालों की पूरी जानकारी थी। सूत्रों के मुताबिक आयशा नूरी के पति अखलाक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बहन भतीजियों पर जल्द ही होगी इनाम की घोषणा
तीनों पर माफिया अतीक के गुर्गे बॉम्बे गुड्डू मुस्लिम की मदद करने का आरोप है। पुलिस अब आयशा नूरी के अलावा उनकी दोनों बेटियों की भी तलाश कर रही है। खबर है कि माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उनकी दोनों बेटियों के लिए पुलिस जल्द ही इनाम का ऐलान कर सकती है। पुलिस जांच में पता चला है कि अतीक की बहन आयशा नूरी मेरठ की रहने वाली है।
आयशा नूरी की बेटी से तय हुई थी असद की शादी
सूत्रों के मुताबिक अतीक के बेटे असद की शादी आयशा नूरी की एक बेटी के साथ तय हुई थी। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। शूटआउट मामले में अतीक का बेटा असद उमेश पाल शामिल था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
पुलिस अतीक की बहन आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उमेश पाल गोलीकांड में शामिल शूटर गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के घर गया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के करीब 10 दिन बाद शूटर गुड्डू मुस्लिम 17 घंटे तक आयशा नूरी के घर पर था। यहां गुड्डू मुस्लिम का ख्याल रखा गया और उसे पैसे भी दिए गए।
यह भी पढ़ें:
- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, UP STF के हत्थे चढ़ा अतीक का बहनोई अखलाक
- Umesh Pal Murder Case: अतीक को सड़क के जरिए प्रयागराज लाने की तैयारी! साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस