Congress के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद डॉक्टर Udit Raj ने राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के Sanjay Nishad के एक बयान का हवाला लेते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।
बोलने की अपनी विशेष कला के लिए मशहूर डॉक्टर उदित राज ने ट्वीट करके अयोध्या में किये गये दीपमहोत्सव पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा भगवान राम दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि निषाद श्रृंगी ऋषि के बेटे थे। फिर क्या अयोध्या में 12 लाख दीप निषाद के औलाद के लिए जलाया गया? निषाद वोट की मजबूरी है वर्ना bjp अब तक महाभारत करा देती। हिंदू संगठन कहा हैं?’
दरअसल कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। संजय निषाद ने कहा था कि भगवान श्री राम और निषाद राज का जन्म मखौड़ा घाट पर हुआ था। संजय निषाद ने कहा खीर खाने से कोई बच्चा नहीं पैदा होता। उन्होंने भगवान श्री राम को राजा दशरथ का तथाकथित पुत्र बताया। साथ ही उन्होंने BJP से निषादों को आरक्षण देने की भी मांग की थी।
निषाद किला बनाने की मांग की संजय निषाद ने
संजय निषाद ने भगवान राम और निषाद राज की गले मिलते हुए प्रतिमा लगाने की मांग की थी। साथ ही निषाद राज का किला बनाने की भी मांग की थी। संजय निषाद ने कहा की इससे निषाद समाज को यह अनुभूति होगी कि वे एक राजा के वंशज हैं।
उत्तर प्रदेश के विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने कहा कि वोट तो सभी पार्टियों ने निषाद समाज का लिया है, लेकिन किसी दल ने अभी तक उनके लिए कुछ भी नहीं किया।
उन्होंने कहा था की अगले चुनाव में कुछ लोग वोट बांटने की कोशिश जरूर करेंगे। हमारा BJP से आधिकारिक गठबंधन है। ऐसे में हम अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुछ सीटें निषाद बाहुल्य हैं, अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। संजय निषाद ने भाजपा से निषादों को आरक्षण दिए जाने की मांग है।
इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: Sanjay Nishad की BJP को चेतावनी, कहा- आरक्षण नहीं मिला तो होगा गठबंधन पर असर