मुंबई में फिर से एक बार आतंकियों साया पड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक फैक्स भेजा जिसके बाद पूरी मुंबई को अलर्ट पर रखा गया है। फैक्स में इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि आईएसआईएस के तीन आतंकी समुद्र के जरिए मुबंई में घुसने  की कोशिश कर रहे हैं। तटरक्षक बल ने तीन आतंकियों की जानकारी एजेंसियों को दी है लेकिन यह जानकारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोपनीय रखी  गई  है।

तटरक्षक बल ने यह जानकारी अरब सागर में होने वाली तमाम गतिविधियों पर नजर रखने के बाद दी  है। हाल ही में उन्हें ऐसे तीन आईएसआईएस आंतकवादियों की जानकारी मिली जो समुद्र के रास्ते से मुंबई में घुसने  की कोशिश कर रहे हैं। खबर मिलने के बाद मुंबई में होने वाली हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी द्वारा इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से पुलिस को फैक्स मिलने की बात कही गई है, साथ ही बताया गया कि तटरक्षक बल से मिली जानकारी के चलते हम संदिग्धों  के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ बाकी एजेंसियां भी सतर्कता बरत रही  हैं।

गौरतलब है कि 6 नवंबर 2008 को आतंकी पहले भी मुंबई को निशाना बना चुके हैं। जिसमें लगभग 2 दर्जन से ज्यादा आंतकियों ने ताज और ओबराय होटल सहित कई जगहों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई में चारो ओर कोहराम मचा दिया था। हमला करने वाले आतंकियों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच थी। इस हमले में अकेले जिंदा पकड़े गए आतंकी आमिर अजमल कसाब को बाद में फांसी की सजा दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here