Tajinder Bagga Case: भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बग्गा शुक्रवार रात दिल्ली में अपने घर पहुंचे। बता दें कि बीजेपी यूथ विंग के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी को “अवैध” करार दिया और कहा कि वह तब तक लड़ते रहेंगे जब तक सीएम अरविंद केजरीवाल कश्मीरी पंडितों पर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगते।

Tajinder Bagga Case: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी बल की तैनाती के साथ ही पुलिस की विशेष शाखा को सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का दंगा रोधी प्रकोष्ठ भी धरना स्थल पर रहेगा।

Tajinder Bagga Case: पंजाब पुलिस ने बग्गा को किया था गिरफ्तार
बता दें कि बग्गा को सुबह पंजाब पुलिस ने मोहाली में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद बग्गा के पिता ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया। इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें…
- “बंदर के हाथ में उस्तरा आ जाता है तो…” Tajinder Bagga की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल पर भड़के Kailash Vijayvargiya
- क्यों हुई है बग्गा की गिरफ्तारी? टीशर्ट कंपनी से लेकर राजनीतिक करियर तक; यहां जानें Tajinder Pal Singh Bagga के बारे में सबकुछ
- Tajinder Bagga Case Update: तेजिंदर बग्गा को लेकर दिल्ली पहुंची पुलिस, बग्गा के पिता ने कहा- “मैं दिल्ली पुलिस का शुक्रगुजार हूं”