Tajinder Bagga Arrested: केजरीवाल को धमकी देने वाले बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी कार्यकर्ता फिलहाल जनकपुरी थाने के बाहर केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस दिल्ली से मोहाली ले जा रही थी, तभी हरियाणा पुलिस ने काफिले को कुरुक्षेत्र में रोक दिया है। वहीं पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस भी किया गया है।

0
258
Tajinder Bagga
Tajinder Bagga

Tajinder Bagga Arrested: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे दिल्ली से मोहाली ले जाया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब बग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ बयान दिए, अफवाहें फैलाईं और धार्मिक और सांप्रदायिक शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास किया। 30 मार्च को एक रैली के दौरान बग्गा ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी।

Tajinder Bagga Arrested: बग्गा के पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप

बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग 10 पंजाब पुलिस के सिपाही सुबह मेरे घर में घुसे। जब मैंने गिरफ्तारी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे चेहरे पर मुक्के मारे। उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। हालांकि, आप नेता नील गर्ग ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि बग्गा के पिता के साथ ‘जहां तक मुझे पता है, मारपीट नहीं की गई थी।

download 69
Tajinder Bagga Arrested

Tajinder Bagga Arrested: हरियाणा पुलिस ने रोका काफिला

इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बग्गा को ट्रैक किया जा रहा है और बल को ‘उसके सटीक स्थान के बारे में पता नहीं था’। यह संभव हो सकता है कि उसे पंजाब ले जाया गया हो। हमें उसके पिता से अपहरण की शिकायत मिली है। शिकायत के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

download 70
Tajinder Bagga Arrested

बीजेपी कार्यकर्ता फिलहाल जनकपुरी थाने के बाहर केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस दिल्ली से मोहाली ले जा रही थी, तभी हरियाणा पुलिस ने काफिले को कुरुक्षेत्र में रोक दिया है। वहीं पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस भी किया गया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here