आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देखें Swadesh Conclave 2022 Live…

स्वदेश कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश शहरों और गांवो में बटा हुआ है।

0
266
Swadesh Conclave 2022
Swadesh Conclave 2022

Swadesh Conclave 2022: दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वदेश कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। इस खास पहल के साथ APN News, बालाजी फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता है। Swadesh Conclave 2022 के कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Swadesh Conclave 2022: आप भी घर के ऊपर तिरंगा फहराएं- अनुराग ठाकुर

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्‍सव के रूप में मना रहा है। इस मौके पर ऐसे आयोजन निस्संदेह हम सभी के अंदर राष्ट्रवाद का प्रसार करते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्‍सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Swadesh Conclave 2022: कैपिटल इंवेस्टमेंट से होगा रोजगार का निर्माण-नितिन गडकरी 

Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में बोले नितिन गडकरी- आने वाले समय में टेक्नोलॉजी को और बेहतर करेंगे
Swadesh Conclave 2022

स्वदेश कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश शहरों और गांवो में बंटा हुआ है। हमारे देश में लघु उद्योग में काम करने वाले लोग एक गांव तबके से आते हैं। हमारी जीडीपी का 40 परसेंट हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ जॉब लोगों को इसी उद्योग से मिली हैं।

Swadesh Conclave 2022: 8 सालों में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ- जितेंद्र सिंह

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी आउट ऑफ बॉक्स फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि 8 वर्षो में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ है। सरकार की लीक से हटकर सोच, पुरानी परंपराओं की समाप्ति और सरकारी अभियानों को जन अभियानों में परिवर्तित करना जैसे कामों ने जनता को बेहतर परिणाम दिया है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि किसी देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बनाने में उसमे नैतिकता और कर्तव्य की बात आती है। देश सफलता के 75 साल के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ये हमारे लिए एक स्वाभिमान का अवसर है। उन्‍होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो वो हमारी रक्षा करेगी। सभी प्रकृति को श्रेष्ठ मानते हैं।

Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में इन्हें किया गया सम्मानि

  • जस्टिस एमएन राव वेंकटचलैया (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)
  • बकुलेश खामर (कार्यकारी निदेशक, कैडिला फार्मास्युटिकल)
  • डॉ संजीव कुमार जोशी (सीईओ ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड)
  • सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव, आईजीएनसीए)
  • राजीव यदुवंशी (आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, दिल्ली प्रशासनिक सुधार)
  • उपेंद्र प्रताप सिंह (क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार)
  • युवराज मलिक (निदेशक, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार)
  • प्राची धबल देब (केक डेकोर इंडिया – रॉयल आइसिंग आर्ट)
  • डॉक्टर एक बिश्नोई (वरिष्ठ सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, एम्स)
  • डॉ कर्म राज सिंह (आर्थोपेडिक सर्जन)
  • डॉ एस श्रीकांत (सामत्वम ट्रस्ट)
  • रियाज मीर (इंडिया कश्मीर एक्सपोर्ट्स)
  • लॉर्ड रमी रेंजर (सीबीई)
  • प्रोफेसर योगेश सिंह (कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • श्री एम (समाज सुधारक)
  • प्रोफेसर ओपी कालरा (कुलपति, एसजीटी विश्वविद्यालय)
  • कुंग फू नन (ड्रक अमिताभ मठ)
  • प्रो. उन्नत पी पंडित (पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिह्न महानियंत्रक, भारत सरकार)
  • संध्या वासुदेवन (पूर्व एमडी और सीईओ, Deutsch बैंक और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स IIIT)
  • महावीर प्रसाद मानसिंघका (उद्यमी)
  • एल एन सोमानी (इनलैंड वर्ल्ड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड)
  • आर प्रेम कुमार (एमडी और अध्यक्ष, बीएलएम हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी)
  • सुभाष कुमार ईश्वर (श्रीकांगन फूड पार्क)
  • सोमेश कुमार चौधरी (एमडी, जागो गांव)
  • संजय चतरथ (प्रबंध भागीदार, इंडिया इनक्यूस्पेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड)
  • अब्दुल गफ्फूर (प्रबंध निदेशक, एसडब्ल्यूए डायमंड्स)
  • लव कुमार (भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), यूपी कैडर)
  • अमिताभ भट्टाचार्य (पत्रकार)
  • दीपा सुब्रह्मण्यम (वाइस चेयरपर्सन, अथाची ग्रुप ऑफ कंपनी)
  • अक्षय कुमार बिसोई (प्रोफेसर कार्डियक सर्जरी, एम्स)

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here