सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन; राजस्थान में बर्थडे सेलिब्रेशन, PM मोदी ने दी बधाई

सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक जगत के दिग्गजों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

0
133
Sonia Gandhi Birthday:
Sonia Gandhi Birthday:

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 9 दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी इस समय राजस्थान में हैं। ऐसे में आज इस खास मौके पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर में उनके जन्मदिन के लिए तैयारियां काफी तेज हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को सोनिया गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया।

Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी का 76वें जन्मदिन के मौके पर राजस्थान में बर्थडे सेलिब्रेशन, PM मोदी ने दी बधाई
Sonia Gandhi Birthday

सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक जगत के दिग्गजों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Sonia Gandhi Birthday: बधाई का सिलसिला जारी

बीजेपी के दिगग्ज नेता नितिन गडकरी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। बता दें कि कांग्रेस के कई नेताओं ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर लिखा कि एक महिला जिसने इस देश की सेवा में बहुत कुछ खोया हैं, फिर भी इस देश की प्रगति के लिए वे अपने पूरे जोश के साथ मजबूती से खड़ी रही और हर सुख-दुख में कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन किया। हमारी नेता सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और उनके लिए ये साल खुशहाल हो। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

Sonia Gandhi Birthday: राजस्थान में मनाया जाएगा जन्मदिन

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है। इसी बीच गुरुवार को सवाई माधोपुर सोनिया गांधी पहुंची हैं। यहां वह राहुल गांधी और प्रियंका से मिली। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर स्थित जोगी महल घूमा। बाद में परिवार होटल शेर बाग वापस लौट गया।

Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी का 76वें जन्मदिन के मौके पर राजस्थान में बर्थडे सेलिब्रेशन, PM मोदी ने दी बधाई
Sonia Gandhi Birthday

बता दें कि सोनिया गांधी का जन्मदिन शेर बाग में मनाया जाएगा। होटल में सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर तैयारियां भी चल रही है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। बता दें कि कल ही कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव जीता है और आज सोनिया गांधी का जन्मदिन ऐसे में ये जश्न काफी बड़ा होने की उम्मीद है। गांधी परिवार का रणथंभौर स्थित जोगी महल से पुराना नाता है। साल 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यहां आए थे। उस समय राजीव गांधी के साथ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी साथ मौजूद थे। सभी ने यहां 7 दिन बिताए थे।

यह भी पढ़ें:

Himachal Congress CM: हिमाचल प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, सीएम की रेस में ये नाम हैं आगे

https://youtu.be/MFV33nxYpy8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here