केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री S.P Baghel ने गतिमान एक्‍सप्रसे में बीमार यात्री को पहुंचाई मदद, डीआरएम आगरा को फोन पर दिए निर्देश

S.P Baghel: एनाउंसमेंट सुनकर वह अपने कोच से सी-2 कोच में पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक यात्री रहमान काफी बेचैन हैं। ट्रेन में कोई भी डॉक्टर नहीं था। ऐसे में उन्होंने डीआरएम आगरा को फोन किया।

0
60
Minister S.P. Singh Baghel helped in rail one passenger
Minister S.P. Singh Baghel

S.P Baghel: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मानवीय कदम उठाते हुए एक यात्री की मदद की।जानकारी के अनुसार दिल्ली से आगरा आने के दौरान गतिमान एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई।इस संदेश के ट्रेन में अनाउंसमैंट होते ही केंद्रीय मंत्री यात्री के पास पहुंचे।इसके साथ ही डीआरएम को फोन कर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा कराने के निर्देश भी दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह गतिमान एक्सप्रेस से आगरा आ रहे थे। अचानक कोच में अनाउंसमेंट हुआ कि सी-2 कोच में 42 नंबर सीट पर बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ गई है।ट्रेन में आगरा कोई डॉक्टर यात्रा कर रहे हैं तो मदद के लिए सी-2 कोच में आ जाएं।

S.P. Baghel Provide help to a passenger in Gatimaan Express news
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गतिमान एक्‍सप्रेस में एक यात्री की मदद की। दिल्ली से आगरा आने के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

S.P Baghel:डॉक्टर की टीम ने यात्री को अटेंड किया

S.P Baghel: एनाउंसमेंट सुनकर वह अपने कोच से सी-2 कोच में पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक यात्री रहमान काफी बेचैन हैं। ट्रेन में कोई भी डॉक्टर नहीं था। ऐसे में उन्होंने डीआरएम आगरा को फोन किया। उन्होंने आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री को तत्काल उपचार दिलाने के लिए डॉक्टर की टीम भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हालांकि ट्रेन में ही यात्री की तबीयत में सुधार हो गया था। मगर, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वहां पर डॉक्टर की टीम ने यात्री को अटेंड किया।
उनका पूरा चेकअप किया गया। यात्री ने बताया कि वो कोलकाता से अपने 20 साथियों के साथ आगरा घूमने आए थे। केंद्रीय मंत्री ने सभी यात्रियों को स्टेशन से विदा किया।

S.P Baghel: रायपुर के यात्रियों का जाना हालचाल

दो दिन पहले फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए रायपुर के यात्रियों से मिलने प्रो. एसपी सिंह बघेल अस्‍पताल पहुंचे। उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल पूछा।फूड प्वाइजनिंग से जान गंवाने वाले दोनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद रायपुर भिजवाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए। उनके परिजनों ने आगरा में ही उनका अंतिम संस्कार किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here