Russia-Ukraine War: विदेश मंत्री S Jaishankar ने शनिवार को जानकारी दी कि 219 भारतीयों को लेकर आनी वाली पहली उड़ान रोमानिया (Romania) से Mumbai के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ गई है। जिसके कारण यूक्रेन में बहुत सारे भारतीय नागरिक और छात्र फंस गए हैं। हालांकि उनको वहां से निकालने के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ”यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से मामले को देख रहा हूं। 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रोमानिया से रवाना हुई है।” बता दें कि यूक्रेन से लाए गए 219 भारतीय Ukraine और Romania बॉर्डर के माध्यम से रोमानिया पहुंचे हैं।
Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे हैं कई भारतीय छात्र
Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में 18,000 भारतीय छात्र फंसे हैं। इसमें से अधिकतर छात्र MBBS की पढ़ाई करने गए हैं। कई लोगों को भारत सरकार वापस लेकर आई है। लेकिन यूक्रेन के एयरस्पेस के बंद होने के कारण कीव की फ्लाइट रद्द हो गई हैं। जिसके कारण कई भारतीय वहां फंसे हैं और वो भारत सरकार से बचाव की गुहार लगा रहे हैं। जिसके बाद से सरकार छात्रों को वापस लाने के लिए जुटी हुई है।
विदेश मंत्री ने यूक्रेन के Foreign Minister से की थी बात
शुक्रवार को विदेश मंत्री Dr S Jaishankar ने यूक्रेन के Foreign Minister Dmytro Kuleba से वर्तमान स्थिति को लेकर बात की थी। डॉ एस जयशंकर ने बताया था कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत कूटनीति और बातचीत का समर्थन करता है। साथ ही छात्रों सहित भारतीयों की स्थिति पर चर्चा की और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मैं यूक्रेन के समर्थन की सराहना करता हूं।
यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: रूस के हमले का दुनिया भर में लोगों ने किया विरोध, Moscow में 700 से अधिक लोगों की हुई गिरफ्तारी
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: Priyanka Chopra ने यूक्रेन के लिए मांगी मदद, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया वहां का हाल
- Russia Ukraine War के बीच फंसे ज्यादातर Medical Students, यहां जानें आखिर क्यों Ukraine बना छात्रों के Medical Studies का Best Destination